देशनोक नगरपालिका ने CLTC अधिकारी महक पारिक के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की; राजनीतिक आरोप निराधार बताए

CLTC अधिकारी महक पारिक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

देशनोक, 20 नवंबर । देशनोक नगरपालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कार्यरत CLTC (Credit Linked Subsidy Scheme Technical Cell) अधिकारी श्रीमती महक पारिक के उत्कृष्ट कार्य की औपचारिक रूप से प्रशंसा की है। नगरपालिका चेयरमैन CA ओमप्रकाश मूंधड़ा ने जिला कलेक्टर बीकानेर को प्रेषित पत्र में महक पारिक को निष्ठावान, ईमानदार, विनम्र एवं पारदर्शी अधिकारी बताया।
पारदर्शिता और सुव्यवस्था
पत्र में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि श्रीमती पारिक ने अपने कार्यकाल के दौरान लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान कर योजना के उद्देश्यों को मजबूत किया है। उनके दिशा-निर्देशन के कारण योजना से जुड़े कार्यों में सुव्यवस्था, तेजी और पारदर्शिता आई है। नगर पालिका ने उनके सहयोगी व्यवहार और समय पर दायित्वों के निर्वहन को भी विशेष रूप से सराहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजनीतिक आरोपों को किया खारिज
चेयरमैन मूंधड़ा ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार, तथ्यहीन और असत्य हैं। उन्होंने पुष्टि की कि नगरपालिका स्तर पर न तो कोई शिकायत दर्ज हुई है और न ही उनके कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई है। मूंधड़ा ने कहा कि महक पारिक सदैव नियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करती रही हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नगरपालिका की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे भी इसी उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *