घड़सीसर में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशा छोड़ने की शपथ ली

गांव घड़सीसर में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशा छोड़ने की शपथ ली
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 नवंबर । समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के उद्देश्य से, आज गांव घड़सीसर में डॉ. कन्हैया कछावा के नेतृत्व में एक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नशा समाज के मूल ढांचे को करता है कमजोर
कार्यक्रम के दौरान डॉ. कन्हैया कछावा ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज के मूल ढांचे को कमजोर करता है, और इस बुराई को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भूमिका अनिवार्य है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने और नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई।
जन अभियान का रूप
इस अवसर पर उपस्थित पार्षद अब्दुल सत्तार ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया और नशे से दूर रहने तथा दूसरों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की नींव रखता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इसे एक जनअभियान का रूप दे दिया। ग्रामीणों ने पूर्ण संकल्प के साथ नशा मुक्ति की शपथ ली और अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का वचन दिया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय साथियों का भी विशेष योगदान रहा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *