शिक्षा निदेशक जाट ने परीक्षा कार्य में लापरवाही पर दो शिक्षकों को नोटिस जारी किया

शिक्षा निदेशक जाट ने परीक्षा कार्य में लापरवाही पर दो शिक्षकों को नोटिस जारी किया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 26 नवंबर । माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में चल रही राज्य स्तरीय समान परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
पलाना स्कूल के दो शिक्षकों को नोटिस
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाना में निरीक्षण के दौरान निदेशक जाट ने शैक्षणिक और परीक्षा कार्य को गंभीरता से नहीं लेने के कारण वरिष्ठ अध्यापक अमित कुमार और उप प्राचार्य राजन कुमार बगेरिया के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया।
निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को दोनों कार्मिकों की पर्यवेक्षणीय उदासीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संतोषजनक व्यवस्था और निर्देश
पलाना के ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
शिक्षा निदेशक जाट ने सभी परीक्षा प्रभारियों और संस्था प्रधानों को पूर्ण गंभीरता और प्रभावी ढंग से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने स्कूल परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने समान परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर उनकी अनुपस्थिति का कारण जानने और सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) किशन दान चारण भी उनके साथ रहे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *