69वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बीकानेर के ध्यानेश गहलोत ने जीता कांस्य पदक

69वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बीकानेर के ध्यानेश गहलोत ने जीता कांस्य पदक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 दिसम्बर । बीकानेर के सुजानदेसर के निवासी और सनराइज ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी ध्यानेश गहलोत ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 11 साल के स्वर्णिम करियर में एक और सफलता का सितारा टांक दिया है। ध्यानेश गहलोत ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (बालक वर्ग 17 वर्ष) के 41 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने सीबीएसई टीम के नेतृत्व में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दमदार प्रदर्शन और सफलता का श्रेय

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ध्यानेश ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु, केरला और पंजाब के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देकर हराया और सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा 11 के छात्र ध्यानेश की इस शानदार उपलब्धि से बीकानेर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ध्यानेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, साथ के खिलाड़ियों, माता-पिता और समस्त परिवारजनों के भरपूर सहयोग और मेहनत को दिया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *