बुधवार, 17 दिसम्बर देश और दुनिया के 44 मुख्य समाचार

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
पौष कृष्णा 13
========================
1. रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए बीकानेर के अजय गोदारा का पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव अर्जुनसर पहुँचा, जहाँ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
2. बीकानेर संभाग सहित पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रकोप जारी है; सीकर में पारा 2$ डिग्री तक गिरा।
3. राज्य सरकार की 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को ₹17,000/ की अतिरिक्त सब्सिडी मिलना शुरू हो गई है।              4. ‘सबसे अच्छा अभी आना बाकी है’: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार रात देश को करेंगे संबोधित।
5. अच्छे भविष्य के लिए भारत और जॉर्डन को पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करना होगा: पीएम मोदी।
6. विजिबिलटी हुई कम, तो बंद हो जाएगा एक्सप्रेसवे, यमुना अथॉरिटी का फैसला।
7. देश में आज भी 45.4 फीसदी लड़कियां नहीं जाती स्कूल, महाराष्ट्र का बुरा हाल।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8. कांग्रेस नेता चव्हाण बोले- ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारत हारा: 7 मई की झड़प में हमारा एक भी विमान नहीं उड़ा, उड़ता तो पाकिस्तान मार गिराता।
9सबका बीमा सबकी रक्षा: 100% एफडीआई को मिली मंजूरी, 87 साल पुराने नियमों में बदलाव के लिए बिल लोकसभा में पास।
10. ऊर्जा संरक्षण के लिए बीकानेर के एम.एस. फगेडिया को राष्ट्रपति की उपस्थिति में चौथी बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
11 केंद्र सरकार ने लोकसभा में मनरेगा के स्थान पर ‘विकसित भारत (जी-राम-जी)’ विधेयक पेश किया, जिसका विपक्ष ने कड़ा विरोध किया।
12. दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए सरकार ने 50\% ‘वर्क फ्रॉम होम’ अनिवार्य कर दिया है।
13. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण संकट पर सुनवाई करते हुए छात्रों के विंटर ब्रेक को बढ़ाने पर विचार करने को कहा।
14. कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देश के कई शहरों में ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया।

pop ronak

15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर’ से नवाजा गया।
16. गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया।
17. मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
18. भारतीय नौसेना ने गोवा में MH-60R रोमियो हेलीकॉप्टर की दूसरी स्क्वाड्रन ‘INAS 335 ओस्प्रे’ को कमीशन किया।
19. लोकसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बीच परमाणु ऊर्जा संशोधन विधेयक पारित किया गया।
20. चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 3 राज्यों से करीब 1 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
21. भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

22. प्रधानमंत्री मोदी ओमान के मस्कट पहुंचे, जहां उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
23. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय युवाओं को धोखे से सेना में भर्ती करने के मामले पर भारत ने रूस के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया।
24. लंदन कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर फैसला मार्च 2026 तक टाल दिया है।
25. इथियोपिया और भारत के बीच कृषि और तकनीक क्षेत्र में नए रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
26. फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी ने अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ का दौरा किया और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
27. IPL 2026 ऑक्शन में मुस्ताफिजुर रहमान सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने; केकेआर ने ₹9.20 करोड़ में खरीदा।
28. एशेज 2025-26: स्टीव स्मिथ वर्टिगो (चक्कर आने) की समस्या के कारण एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
29. जय शाह ने मेसी को T20 वर्ल्ड कप का आधिकारिक टिकट और टीम इंडिया की हस्ताक्षरित जर्सी भेंट की।

30. मोहाली में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई; बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली।
31. अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत और कार्तिक ₹14-14 करोड़ की भारी कीमत पर बिके।
32. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में बारिश के कारण मैच रद्द हुआ।
33. सुप्रिया सुले ने EVM पर भरोसा जताते हुए विपक्ष के स्टैंड से अलग राय रखी। 34. दिल्ली में प्रशांत किशोर और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हुईं।
35. शशि थरूर ने मनरेगा का नाम बदलने को ‘महात्मा की विरासत का अपमान’ करार दिया।
36. कर्ज से परेशान होकर एक किसान द्वारा किडनी बेचने का मामला सामने आने पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया।

37. पृथ्वीराज चव्हाण के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिए गए बयान से राजनीतिक गलियारों में विवाद छिड़ गया।
38. उत्तर प्रदेश के एक नामी गैंगस्टर को दाऊद इब्राहिम से संबंधों के आरोप में 22 दिसंबर तक रिमांड पर भेजा गया।
39. गोवा क्लब कांड के आरोपियों की फरारी से गिरफ्तारी तक की रोमांचक कहानी सोशल मीडिया पर छाई रही।
40. एक महिला द्वारा अपने पति के अफेयर्स पर लिखी गई किताब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्टसेलर बनी।
41. शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही; सेंसेक्स 120 अंक नीचे बंद हुआ।
42. हरियाणा के नारनौल में गैंगवार के दौरान गैंगस्टर चीकू के साथी को गोली लगी।
43. तटरक्षक बल ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे35 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया।
44. यूपी में एक मासूम से दुष्कर्म के दोषी को चौथी बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
======================

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *