राजेन्द्र जोशी की माता भंवरी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रबुद्धजनों ने दी श्रद्धांजलि

विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 दिसम्बर। साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की माता स्वर्गीय भंवरी देवी जोशी के निधन पर प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। गहलोत ने अपने पत्र में दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। वहीं, आध्यात्मिक संत पुजारी बाबा ने भी जोशी आवास पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार को ढांढस बंधाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सादगी और संस्कारों का संगम रहा भंवरी देवी का जीवन

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और भंवर सिंह भाटी ने स्वर्गीय भंवरी देवी जोशी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि भंवरी देवी जी का संपूर्ण जीवन पारिवारिक संस्कारों, सामाजिक सहभागिता और सरलता की मिसाल रहा है। भंवर सिंह भाटी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन न केवल जोशी परिवार, बल्कि समूचे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, क्योंकि वे सादगी और पारिवारिक मूल्यों की प्रतीक थीं।

विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक

कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. विमल डुकवाल ने भी अपनी श्रद्धांजलि में भंवरी देवी को एक प्रेरणादायी मातृशक्ति बताया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में ख्यातनाम चिकित्सक डॉ. राजू व्यास, डॉ. तनवीर मलावत, ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी और भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत शामिल रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रह्मदत्त आचार्य, पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा और पापड़ भुजिया एसोसिएशन के महासचिव वेद प्रकाश अग्रवाल सहित व्यापारिक जगत के प्रतिनिधियों ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

समाज और मीडिया जगत ने दी भावभीनी विदाई

श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारिता जगत से नवीन शर्मा, दिनेश स्वामी, विमल छंगाणी, श्याम मारु सहित शिक्षाविद डॉ. ब्रज रतन जोशी, डॉ. ओम कुबेरा और सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण चंद राखेचा उपस्थित रहे। चिकित्सा, खेल और सेवा क्षेत्र से जुड़े अनगिनत गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय भंवरी देवी जोशी के कृतित्व को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सभी प्रबुद्धजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *