बीकानेर के 4 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर के 4 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 30 सितम्बर । बीकानेर जिले के चार पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा थाना सदर परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों – पुलिस उप निरीक्षक मैना देवी, प्लाटून कमांडर धारूराम, हेड कांस्टेबल चोखाराम तथा हेड कांस्टेबल भंवर सिंह का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य अभिनंदन व भावभीनी विदाई दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समाज सेवा का भाव कभी समाप्त नहीं होता – श्रीकृष्ण मीणा
समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के प्रदेशीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीकृष्ण मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक प्रक्रिया है, परंतु समाज के प्रति सेवा का भाव जीवनपर्यंत बना रहता है। संभागीय अध्यक्ष जगमालराम बिस्सु ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के कार्यकौशल की सराहना करते हुए कहा कि इन साथियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन किया है और इनका अनुभव समाज व संगठन के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

pop ronak

सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान

जिला पुलिस की ओर से उपस्थित वृत्त अधिकारी (पुलिस उप अधीक्षक) अरविंद भारद्वाज ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को संस्थान के साथ जुड़कर सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हरिराम गहलोत, सलावत खां, सुखदेव व्यास, महेंद्र तिवारी, सतीश यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, भानी सिंह, अनूप सिंह, बनवारी लाल, भैरूसिंंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, हीरालाल, चंद्र प्रकाश, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, दिलीप सिंह, रमेश कुमार, रामसिंह राहर तथा असगर मोहम्मद सहित अनेक पुलिस कर्मी व परिजन उपस्थित रहे। अंत में संभागीय सचिव विजयदान चारण ने उपस्थित सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।