ग्रेच्युटी भुगतान एवं 86 कैडर समिति पुनर्गठन को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कमल नारायण आचार्य
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 30 सितम्बर । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री महोदया, राजस्थान सरकार तथा उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से विभिन्न मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्रेच्युटी व एसआई भुगतान तुरंत करने की मांग

pop ronak

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारियों के ग्रेच्युटी, कॉम्यूटेशन, जीपीएफ, एसआई, समर्पित अवकाश (Surrender Leave) एवं अन्य बकाया भुगतानों को अविलंब जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय पर वित्तीय भुगतान न होने से कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अतिरिक्त निदेशक की व्यस्तता के चलते उप निदेशक को सौंपी जाए समिति की कमान

द्वितीय ज्ञापन में आचार्य ने आरपीएससी (RPSC) से चयनित 86 के कार्मिकों के प्रकरणों के निस्तारण हेतु गठित समिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक महोदय कर रहे हैं, लेकिन कार्य की अधिकता एवं अत्यधिक व्यस्तता के कारण प्रकरणों पर समय पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस समिति की अध्यक्षता उप निदेशक महेन्द्र कुमार शर्मा को सौंपने का आग्रह किया गया है, ताकि लंबित कार्यों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण संभव हो सके।

प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रेषित ज्ञापनों पर त्वरित प्रभाव से सकारात्मक कार्यवाही करते हुए आदेश जारी किए जाएं, जिससे मंत्रालयिक संवर्ग को राहत मिल सके।