मनोहर सिंह लूणा पुलिस संगठन के संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
मनोहर सिंह लूणा पुलिस संगठन के संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त



- सलावत खान बने राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष
बीकानेर, 30 सितम्बर । राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह लूणा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बीकानेर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया ने उनके पदोन्नति एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मनोहर सिंह लूणा विगत चार वर्षों से जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं दे रहे थे। संगठन हित में उनके उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें इस नए दायित्व से नवाजा गया है।


सलावत खान बने बीकानेर के नए जिलाध्यक्ष


मनोहर सिंह लूणा के संभागीय पद पर पदोन्नत होने से रिक्त हुए जिलाध्यक्ष पद को भरने के लिए राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, बीकानेर की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सलावत खान को बीकानेर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के पश्चात आयोजित भव्य स्वागत समारोह में नवनियुक्त संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर सिंह लूणा एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलावत खान का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने दी बधाई
इस अवसर पर सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, अरूण आहूजा, प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास, संभागीय अध्यक्ष जगमालराम बिस्सु, सतीष यादव, विजयदान, महेन्द्र तिवारी, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, भानी सिंह, अनूपसिंह, बनवारी लाल, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, दिलीप सिंह, रमेश कुमार, रामसिंह राहर तथा असगर मोहम्मद सहित अनेक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और पुलिस कल्याण के कार्यों में गति देने का संकल्प दोहराया। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौंपे गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।
