7 मार्च से शुरू होंगी कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

7 मार्च से शुरू होंगी कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर/बीकानेर, 13 जनवरी । राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शिक्षा विभाग ने ‘राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना’ के तहत सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल जारी कर दिया है। प्रदेश भर में ये परीक्षाएं 7 मार्च 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं दो पारियों में संपन्न कराई जाएंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दो पारियों में होगा परीक्षा का आयोजन

pop ronak

विद्यार्थियों की सुविधा और संसाधनों के प्रबंधन हेतु परीक्षा समय को दो हिस्सों में बांटा गया है। प्रथम पारी का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा, जबकि द्वितीय पारी दोपहर 1:00 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होगी। विभाग ने सभी संस्था प्रधानों को प्रश्न पत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने और निर्देशों की कड़ाई से पालना करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

प्रमुख विषयों का परीक्षा कार्यक्रम (एक नजर में):

  • 7 मार्च: कक्षा 9 (अंग्रेजी), कक्षा 11 (आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत)।
  • 9 मार्च: कक्षा 9 (हिंदी), कक्षा 11 (अंग्रेजी अनिवार्य)।
  • 10 मार्च: गणित (कक्षा 9)।
  • 11 मार्च: सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9)।
  • 12 मार्च: तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/अन्य)।
  • 13 मार्च: विज्ञान (कक्षा 9)।
  • 14 मार्च: कक्षा 9 (स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा) तथा कक्षा 11 के विभिन्न वैकल्पिक विषय।
  • 16 से 19 मार्च: सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन (कक्षा 9) और कक्षा 11 के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के शेष विषयों (रसायन विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, गणित आदि) की परीक्षाएं होंगी।

उल्लेखनीय है कि 8 & 15 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक टाइम-टेबल को ही अधिकृत मानें। परीक्षाओं के मद्देनजर अब स्कूलों में सिलेबस दोहराव और तैयारी के सत्र तेज कर दिए गए हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *