धीरज ट्रेडिंग कंपनी में ‘बिरला ऑपस’ आउटलेट का भव्य आगाज़, रंग और तकनीक का दिखेगा संगम

धीरज ट्रेडिंग कंपनी में 'बिरला ऑपस' आउटलेट का भव्य आगाज़
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 जनवरी । बीकानेर संभाग में पेंट और कलर सेक्टर की प्रतिष्ठित फर्म ‘धीरज ट्रेडिंग कंपनी’ ने बुधवार को पेंट जगत के उभरते प्रीमियम ब्रांड ‘बिरला ऑपस’ (Birla Opus) के नए आउटलेट का विधिवत शुभारंभ किया। आदित्य बिरला ग्रुप के इस वेंचर के जरिए अब बीकानेरवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोटिंग तकनीक और भारतीय संस्कृति से प्रेरित अनूठे रंगों का विकल्प मिलेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेट सेल्स हेड रूपम और आउटलेट प्रभारी धीरज झाम्भ ने ग्राहकों को बिरला ऑपस की विशेषताओं से रूबरू करवाया। स्टेट सेल्स हेड रूपम ने रंगों के मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में रंग केवल दीवारों की सजावट नहीं, बल्कि हमारी पहचान बन गए हैं। उन्होंने ‘जयपुरी पिंक’ और ‘जैसलमेरी स्वर्ण’ जैसे रंगों का उदाहरण देते हुए बताया कि बिरला ऑपस किस प्रकार परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाकर 2300 से अधिक रंगों की वैरायटी पेश कर रहा है।

pop ronak

उल्लेखनीय है कि आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज द्वारा साल 2024 में लॉन्च किया गया यह ब्रांड पेंट इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव के रूप में उभरा है। इस आउटलेट पर उपभोक्ताओं को केवल पेंट ही नहीं, बल्कि इंटीरियर, एक्सटीरियर, वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशंस और वुड फिनिश जैसे 145 से अधिक उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे। इसके साथ ही, ग्राहकों को घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा ‘कलर कंसल्टेशन’ और प्रोफेशनल पेंटिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस नए केंद्र के खुलने से बीकानेर के निर्माण और इंटीरियर डिजाइन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *