महाराष्ट्र के लिए काला दिन, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक
अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन


बारामती/मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का आज दुखद अंत हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार (66) का बुधवार सुबह पुणे के बारामती में एक निजी विमान (Learjet 45) के दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हो गया। इस हादसे में विमान में सवार उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और दो पायलटों सहित सभी 5 लोगों की जान चली गई है।


यह दुर्घटना सुबह लगभग 8:45 बजे उस समय हुई जब विमान मुंबई से बारामती हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के अनुसार, खराब दृश्यता (Low Visibility) के कारण विमान रनवे से फिसल गया और उसमें भीषण धमाका होने के साथ ही आग लग गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अजित पवार आगामी स्थानीय चुनावों के प्रचार के लिए अपने पैतृक क्षेत्र बारामती जा रहे थे।


बारामती एयरपोर्ट के मैनेजर शिवाजी तावरे ने बताया, ‘विमान VT SSK लैंडिंग की कोशिश कर रहा था और विमान रनवे के किनारे चला गया और टकराने के बाद उसमें धमाका हो गया.’ उन्होंने बताया कि यह विमान Lear Jet 45 था जिसे मुंबई से चार्टर किया गया था।
Baramati plane crash: Occurrence Report | January 28, 2026
A Learjet 45 aircraft (registration VT-SSK), operated by VSR, reportedly crash-landed at Baramati airport on Tuesday. Five people, including crew members, were onboard the aircraft.
According to preliminary information,… pic.twitter.com/9hUfq12XBP
— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2026
डीजीसीए के अनुसार, एनसीपी के नेता विदित जाधव के साथ पिंकी माली, सुमित कपूर, शाम्भवी पाठक भी उक्त प्लेन में सवार थे।
बारामती में अजित पवार के करीबी सहयोगी किरण गुजार, जो स्थानीय अस्पताल में मौजूद थी , ने बताया कि पवार समेत सभी छह लोगों को जब अस्पताल लाया गया तब उनमें से कोई भी जीवित नहीं था.
ख़बरों के मुताबिक, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा, चाचा और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार और एनसीपी-एस की सांसद सुप्रिया सुले दिल्ली से बारामती के पहुंच गए हैं. बताया गया है कि संसद के बजट सत्र के पहले दिन में शामिल होने के लिए पवार परिवार दिल्ली में शरद पवार के घर पर था.
बारामती एयरपोर्ट के पास स्थित एक दुकान के मालिक ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘विमान लैंडिंग के समय बहुत शोर कर रहा था, इसलिए मेरा ध्यान उस पर गया. ऐसा लगा कि वह लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन रनवे से फिसल गया, और एक बड़ा धमाका हुआ. उन्होंने विमान से चार-पांच शव निकाले।
श्री अजित पवार जी हे जनतेशी घट्ट नाते असलेले, तळागाळाशी मजबूत नाळ असलेले लोकनेते होते. महाराष्ट्रातील जनतेच्या सेवेत सदैव अग्रभागी राहणारे एक मेहनती व्यक्तिमत्त्व म्हणून त्यांना व्यापक आदर होता. प्रशासकीय बाबींची त्यांना सखोल जाण होती. गरीब आणि वंचितांच्या सक्षमीकरणासाठीची… pic.twitter.com/Rn1E8OXQRm
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
इस हृदयविदारक समाचार के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है और बुधवार को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें “जनता का नेता” और “प्रशासनिक मामलों का धनी” बताया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने साथी को खोने पर दुख व्यक्त किया और कहा कि अजित दादा के निधन से महाराष्ट्र के सार्वजनिक जीवन में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल, गुरुवार को बारामती में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
