विश्व भाषा अकादमी के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को जैमिनी अकादमी द्वारा अटल रत्न सम्मान – 2023 प्रदान

विश्व भाषा अकादमी के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को जैमिनी अकादमी द्वारा अटल रत्न सम्मान - 2023 प्रदान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

साहित्य की दुनिया में छतलानी के कार्य अनुकरणीय – मुकेश शर्मा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उदयपुर, 26 दिसंबर। हरियाणा की जैमिनी अकादमी द्वारा विश्व भाषा अकादमी (रजि),भारत की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को अटल रत्न सम्मान – 2023 से विभूषित किया गया है। यह सम्मान उन्हें लघुकथा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों हेतु ऑनलाइन प्रदान किया गया। डॉ. छतलानी जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर में कार्यरत हैं। साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन, सम्पादन व शोध कार्य कर रहे चंद्रेश को कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी लघुकथाओं की पुस्तकें भी सम्मानित हुई हैं।

pop ronak

विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. छतलानी ने शिक्षण, शोध, सरकारी काउंसिल से डीलिंग, सॉफ्टवेयर व वेबसाइट डवलपमेंट, लेखन, सम्पादन, समीक्षा आदि कार्यों को संपादित किया है।

विश्व भाषा अकादमी के राष्ट्रीय चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि डॉ. छतलानी ने साहित्य की दुनिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वे अपनी लघुकथाओं व कविताओं द्वारा न केवल साहित्य की उन्नति वरन समाज को मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। छतलानी की 13 पुस्तकें, 10 मोनोग्राफ प्रकाशित हो चुके हैं और 8 पुस्तकों का उन्होंने सम्पादन किया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *