एक यात्री रेल में चढ़ते समय गिरा और मौत हो गयी

एक यात्री रेल में चढ़ते समय गिरा और मौत हो गयी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

बीकानेर , 31 दिसम्बर। लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक यात्री रेल में चढ़ते समय गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार वो लुधियाना का रहने वाला राजन कुमार पुत्र चमन लाल है। घटना रविवार देर रात की है। मृतक का शव यहां पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात जोधपुर-भटिंडा एक्सप्रेस रेल निकल रही थी। इस दौरान एक यात्री इस गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वो रेल से नीचे गिर गया। इससे उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया तो उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।

pop ronak

उसकी जेब से आधार कार्ड निकाला गया, जिसमें उसका नाम राजन कुमार पुत्र चमन लाल दर्ज है।वो लुधियाना का रहने वाला है। देर रात जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी के सोएब, जाकिर व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, मोहम्मद जुनैद खान और ताहिर हुसैन मौके पर पहुंचे। इन्हीं लोगों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *