प्यारे लाल पितलिया श्रीमती चंदा देवी डागा प्रेक्षा सेवा संस्कार पुरस्कार 2023 से सम्मानित

प्यारे लाल पितलिया श्रीमती चंदा देवी डागा प्रेक्षा सेवा संस्कार पुरस्कार 2023 से सम्मानित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नै, 4 जनवरी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जनप्रिय समाज सेवक उद्योगपति प्यारेलाल पितलिया को सेवा के क्षेत्र में तेरापंथी सभा चेन्नई द्वारा तैनामपेट स्थित कामराज अरंगम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित श्रीमती चंदा देवी डागा प्रेक्षा सेवा संस्कार पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेरापंथ सभा चेन्नई द्वारा पितलिया को सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र तथा इक्कीस हज़ार का चेक प्रदान किया गया।उदार हृदय पितलिया ने सम्मान में प्राप्त प्रशस्ति पत्र को शिरोधार्य करते हुए पुरस्कार राशि में स्वयं की ओर से एक लाख रुपये की राशि मिलाकर तेरापंथी सभा चेन्नई को ससम्मान समर्पित कर दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पितलिया ने हृदयोद्गार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में आये उतार-चढ़ाव से प्राप्त खट्टे-मीठे अनुभवों ने उनके जीवन की धारा को समाज सेवा की और मोड़ दिया। अब उन्हें परोपकारी कार्य इतने रुचिकर लगते हैं कि उन्हें सम्मान की कोई चाह नहीं रह गयी।फिर भी प्राप्त सम्मानों को जनता का स्नेह प्रसाद समझकर अत्यंत आदर के साथ शिरोधार्य करते हैं।उन्होंने उपस्थित जनता को यथासंभव- यथाशक्ति परमार्थ कार्य करने की प्रेरणा दी।

संक्षिप्त पृष्ठभूमि
राजस्थान सरकार द्वारा क्रमशः सात बार भामाशाह सम्मान से अलंकृत प्यारेलाल पितलिया ऐसे व्यक्तित्व के द्योतक है जिन्होने अपनी संघीय सेवाएं व जनोपकार की अनेक उदात्त योजनाओं में संजीदा कर्तृत्व का निर्वहन किया है।

शैक्षणिक प्रवृत्तियों और चिकित्सा विधाओं में आपकी मुखर संलग्नता उल्लेखनीय है। तेरापंथ एज्युकेशनल एण्ड मेडिकल ट्रस्ट, आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल, चेन्नई तथा गणाधिपति तुलसी जैन इंजीनियरिंग महाविद्यालय, वेल्लूर में आपका अध्यक्षीय कार्यवृत्त इन संस्थानों के विकास में अग्रणी रहा है।

आपकी जीवन संगिनी श्रीमती शकुंतला देवी की संस्मृति में नवीन संसाधनों से संयुक्त मेटरनिटि अस्पताल एवं शकुंतलादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदो के लिए शिक्षा-चिकित्सा के बहुमुखी आयामों में आपकी सौजन्य सहकारिता स्व-मुखरित है।

अपने पैतृक ग्राम माण्डा, राजस्थान में आपके संपोषण से ग्रामोद्धार की अनेक गतिविधियाँ एवं विद्यालय सुसंचालित हो रहा है। विशेष अंकनीय है कि उक्त ट्रस्ट द्वारा लगभग दस हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान हुई है।

तमिलनाडु राज्य अल्पसंख्यक आयोग में तीसरी बार सदस्य के रूप में नियुक्ति आपके व्यक्तित्व की प्रखरता,सामाजिक प्रतिष्ठा, व्यापक लोकप्रियता और तमिलनाडु की राजनीति में आपके प्रभाव का परिचायक है।

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई का सफल अध्यक्षीय कार्यकाल, तेरापंथी महासभा के परामर्शक, अणुव्रत महासमिति तथा अमृतवाणी, जैन विश्व भारती के मुख्य न्यासी आदि केन्द्रीय संस्थाओं में न्यासी के पद पर मनोनयन आपकी संघीय सेवा निष्ठा का निदर्शन है।

चेन्नई महानगर की प्रतिनिधि संस्था ‘श्री जैन महासंघ’ चेन्नई के गरिमामय अध्यक्ष पद पर सद्य पदासीन पितलिया JEETO के चेन्नई चेप्टर में भी अपनी महनीय सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

कपड़ा उद्योग के संक्षिप्त व्यापार से प्रारम्भ पितलिया अपनी कार्य दक्षता, नैपुण्यता और सबल पुरूषार्थ से अनेक भव्य आवासीय परियोजनाओं के विख्यात निर्माता के रूप में प्रतिष्ठित मारूति बिल्डर्स तथा सिंदूर फाउण्डेशन में कुशल नेतृत्व प्रदान कर रहे है।

रजत द्वारा विभूषित “राजस्थान श्री” पितलिया अन्य संस्थाओं द्वारा “राजस्थान रत्न”, “राजस्थान शिरोमणी” एवं आचार्य महाश्रमण सेवा पुरस्कार आदि अनेक उपाधियों से गौरवांवित हुए है।

देवानुप्रिय पन्नालालजी – मातुश्री श्रीमती प्रेमीबाई पितलिया के सुपुत्र 72 वर्षीय प्यारेलाल पितलिया की गुरुभक्ति व समाज के प्रति सेवा- समर्पण भाव बेजोड़ है। आपके व्यक्तिगत जीवन में भी सौम्यता, सौहार्द एवं संतुलित अपनत्व शैली झलकती है।

पितलिया को प्राप्त सम्मान से समाज के सभी वर्गों में खुशी की लहर के साथ बधाइयों का तांता लगा हुआ है।बधाई देने वालों में चेन्नै में स्थापित अनेक उत्तर भारतीय संस्थाओं व ट्रस्ट बोर्ड के पदाधिकारी,वरिष्ठ सदस्य, राजनीतिक कार्यकर्ता, आम नागरिक इत्यादि सम्मिलित हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *