महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर ने सेटेलाइट चिकित्सालय में बांटे 100 सेनेटरी नेपकिन, महिला स्वास्थ्य पर दिया जोर

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर ने सेटेलाइट चिकित्सालय में बांटे 100 सेनेटरी नेपकिन,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर (गंगाशहर), 24 मार्च 2026 (मंगलवार)। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर ने अपने नियमित सेवा प्रकल्प ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ के तहत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। संस्था द्वारा राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, गंगाशहर को ‘महावीर इंटरनेशनल अपेक्स’ के सहयोग से प्राप्त 100 सेनेटरी नेपकिन भेंट किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महिला स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अनुकरणीय सेवा
इस अवसर पर एएनएम (ANM) इचरज पंचारिया ने चिकित्सालय में उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति महावीर इंटरनेशनल की यह सेवा अत्यंत अनुकरणीय है। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि महिलाओं को जागरूक करने और उनकी स्वच्छता का ध्यान रखने वाला यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहे।

pop ronak

गरिमा प्रोजेक्ट: स्वच्छता और सम्मान का अभियान
संस्था के ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व को समझाना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। चिकित्सालय प्रशासन ने भी इस पहल को महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
सेवा के इस विशेष अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं. वीर चन्द्र कुमार राखेचा (केन्द्र सचिव),वीर टोडर मल चोपड़ा,
वीर बच्छराज रांका (चिकित्सा प्रभारी),वीर कल्याण चंद चोपड़ा,वीर कन्हैया लाल बोथरा,
ममता दैया एवं चिकित्सालय स्टाफ।