नवागंतुक जिला कलक्टर निशांत जैन ने संभाला कार्यभार

नवागंतुक जिला कलक्टर निशांत जैन ने संभाला कार्यभार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

“राज्य सरकार की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकता”- निशांत जैन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी श्री निशांत जैन ने गुरुवार को बीकानेर के नए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी कार्य योजना स्पष्ट करते हुए जिले के विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया।

pop ronak

अनुभवी प्रशासनिक पृष्ठभूमि
निशांत जैन इससे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे जालौर और बाड़मेर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, साथ ही पर्यटन विभाग के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनके इस अनुभव का लाभ बीकानेर जैसे पर्यटन प्रधान जिले को मिलने की उम्मीद है।

कलक्टर की प्राथमिकताएं: विजन 2026
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला कलक्टर ने कहा:

मुख्यमंत्री का विजन: राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं ही जिले में उनकी प्राथमिकता रहेंगी। मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

बजट और फ्लेगशिप योजनाएं: बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

पर्यटन और संस्कृति: बीकानेर सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है, इसे और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में विशेष कार्य किए जाएंगे।

कार्यभार ग्रहण के दौरान उपस्थिति
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा और वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद सीईओ श्रीमती शैलजा पांडे ने भी नए कलक्टर से शिष्टाचार भेंट की।

एक्शन मोड: पदभार संभालते ही कलक्ट्रेट की शाखाओं का औचक निरीक्षण
कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद जिला कलक्टर निशांत जैन एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं का सघन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शाखाओं का निरीक्षण: उन्होंने निजी सचिव कार्यालय, विधि, विकास, न्याय, सामान्य और आवक-जावक शाखाओं का निरीक्षण कर पत्रावलियों के निस्तारण की स्थिति जानी।

नियंत्रण कक्ष की टेस्टिंग: जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का अवलोकन करते हुए उन्होंने स्वयं दूरभाष नंबर डायल कर वहां की सक्रियता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष पर तैनात कार्मिक ‘क्विक रिस्पांस’ (त्वरित प्रतिक्रिया) सुनिश्चित करें।

समयबद्ध निस्तारण: उन्होंने प्रत्येक शाखा के कार्मिकों को निर्देशित किया कि पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो ताकि आमजन को कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्ष सीता दान, पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान एवं पूर्व पार्षद चण्डी दान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री जैन का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्टर को मंदिर की परंपराओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान ने मां करणी के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं लोक आस्था में उनके विशेष महत्व के बारे में बताया। उन्होंने देशनोक उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां की विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और आमजन के कार्य समयबद्ध संपादित करने के निर्देश दिए। इससे पहले निशांत जैन सर्किट हाउस पहुंचे। जहां अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला, मोहम्मद रियाज और महावीर स्वामी ने जिला कलेक्टर की अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *