श्री नागणेची जी मंदिर में लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए सीढ़ियां चढ़ना हुआ मुश्किल

श्री नागणेची जी मंदिर में लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए सीढ़ियां चढ़ना हुआ मुश्किल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 28 अप्रैल। बीकानेर के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नागणेची जी माता मंदिर में पिछले चार-पांच दिनों से लिफ्ट खराब होने के कारण श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवस्थान विभाग के अधीन इस मंदिर की ऊंचाई अधिक होने के कारण लिफ्ट ही एकमात्र सुलभ साधन है, जिसके बंद होने से सैकड़ों भक्त माता के दर्शनों से वंचित हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रद्धालुओं की आस्था पर संकट: लिफ्ट बनी बाधा
मंदिर में नियमित रूप से दर्शन करने वाले वरिष्ठ श्रद्धालु टी.पी. स्वामी, आशुतोष शर्मा, बी.आर. सोनी और जगदीश पुरोहित ने बताया कि लिफ्ट खराब होने के कारण वे शाम की आरती में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। सीढ़ियां चढ़ना हृदय रोगियों और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से कठिन है, जिससे कई भक्त मंदिर के बाहर से ही ध्वजा को प्रणाम कर लौटने पर मजबूर हैं।

pop ronak

सुरक्षा पर भी सवाल
श्रद्धालुओं के अनुसार, यह लिफ्ट तकनीकी रूप से काफी असुरक्षित हो चुकी है। यह अक्सर चलते-चलते बीच में ही रुक जाती है, जिसमें अब तक कई लोग फंस चुके हैं। भक्तों का आरोप है कि देवस्थान विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

स्थायी समाधान और बजट की मांग
एडवोकेट हनुमान शर्मा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से देवस्थान विभाग को ज्ञापन भेजकर लिफ्ट के स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने जोर दिया कि खराब लिफ्ट को तुरंत ठीक करवाकर वरिष्ठ नागरिकों को राहत दी जाए। शहर के अन्य मंदिरों की तर्ज पर श्री नागणेची जी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विशेष सरकारी बजट आवंटित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न आएं।

बीकानेर वासियों की गहरी आस्था से जुड़े इस प्राचीन शक्तिपीठ में अव्यवस्थाओं को लेकर अब स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुचारू दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

sesumo school
sjps