एसी ब्लास्ट के बाद 4 मंजिला इमारत में लगी आग, मासूम समेत एक ही जैन परिवार के 9 लोगों की मौत

एसी ब्लास्ट के बाद 4 मंजिला इमारत में लगी आग, मासूम समेत एक ही जैन परिवार के 9 लोगों की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

दिल्ली के शाहदरा में भीषण अग्निकां

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नई दिल्ली, 3 मई। राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके से रविवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में एयर कंडीशनर (AC) फटने से भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक डेढ़ साल के मासूम सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि इमारत के 6 फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

pop ronak

तड़के 3:30 बजे हुआ धमाका, नींद में ही फंस गए लोग
हादसा सुबह करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत की एक मंजिल पर लगे एसी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने खिड़कियों के एंगल काटकर और हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन तब तक 9 लोग धुएं और लपटों के बीच दम तोड़ चुके थे।

सीढ़ियों और फ्लैटों से बरामद हुए शव
शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा और फायर विभाग के अधिकारी मुकेश वर्मा के अनुसार, आग बुझने के बाद जब सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। अलग-अलग मंजिलों से 9 जली हुई लाशें बरामद की गईं। मृतकों में पहली मंजिल से एक महिला, दूसरी मंजिल से एक ही परिवार के 5 सदस्य (डेढ़ साल के बच्चे सहित) और तीसरी मंजिल से पति-पत्नी व उनके बेटे का शव मिला है। कुछ शव सीढ़ियों पर पाए गए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे भागने की कोशिश कर रहे थे।

मृतकों की सूची:
पहली मंजिल: शिखा जैन (45), दूसरी मंजिल: अरविंद जैन (60), अनीता जैन (58), निशांत जैन (35), आंचल जैन (33) और मासूम आकाश जैन (1.5), तीसरी मंजिल: नितिन जैन (50), शैले जैन (48) और सम्यक जैन (25)

प्रशासनिक कार्रवाई और जांच
घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और DDMA के कर्मचारी तैनात हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय और स्थानीय प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिल्ली पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इमारत में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

#Delhi Fire, #Shahdara Tragedy, #Vivek Vihar, #Breaking News, #Delhi Police, #Fire Accident, #A C Blast, #Safety First, #Delhi News, #Sad News,

sjps