बीकानेर में जननायक अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन: यशपाल गहलोत के नेतृत्व में “मानव एवं जीव सेवा” के विविध कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर में जननायक अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 मई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस को आज बीकानेर में “सेवा ही संकल्प” के रूप में मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक सरोकार और जीव सेवा के कार्यों की झड़ी लग गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मूक पक्षियों और बेजुबान पशुओं की सेवा
कार्यक्रम के प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि उत्सव की शुरुआत जीव सेवा से हुई। मुरलीधर गोचर क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे (पालसिये) रखे गए और उनके लिए दाना (बाजरा, ज्वार, मूंग) डाला गया। वहीं, बजरंग धोरा गोचर में भीषण गर्मी को देखते हुए टैंकरों के माध्यम से पशुओं के लिए जलकुंड (खेली) भरवाए गए। नंदी गोशाला और तुलसी सर्किल क्षेत्र में गायों को हरा चारा एवं ताजी सब्जियां खिलाई गईं।

pop ronak

“नर सेवा ही नारायण सेवा” का संदेश
सेवा कार्यों की श्रृंखला केवल जीव सेवा तक सीमित नहीं रही। यशपाल गहलोत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने:

विशेष बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ: विशेष बच्चों के साथ स्नेह मिलन कर उन्हें फल वितरित किए। वृद्धजनों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया और “नर सेवा ही नारायण सेवा” का संदेश प्रसारित किया।

जनसुविधा के कार्य: भीषण गर्मी में आमजन की राहत के लिए राजकीय डिस्पेंसरी नंबर-5 में कूलर भेंट किए गए।

अपना घर आश्रम: आश्रम में आवासित लोगों के लिए फ्रूट चाट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा ही असली राजनीति: यशपाल गहलोत
इस अवसर पर यशपाल गहलोत ने कहा, “अशोक गहलोत जी का जीवन सादगी और जनसेवा का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाईं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग की सेवा करना ही हमारे लिए उनके जन्मदिन का असली उपहार है।”  प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान ने गहलोत के ऐतिहासिक जनकल्याणकारी निर्णयों को याद किया, वहीं प्रवक्ता विकास तंवर ने उनके संवेदनशील नेतृत्व को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

उपस्थिति: कार्यक्रम में प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी, पूर्व पार्षद आनंद सिंह सोढा, मनोज किराडू, शिव गहलोत, कमल साध, चंदर गहलोत, दिनेश स्वामी, लक्ष्मण व्यास, निर्मल गहलोत, इनायत अली कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

sjps