बीकानेर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की रेड में 8 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

बीकानेर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की रेड में 8 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 3 मई। राजस्थान के बीकानेर शहर में पुलिस ने शनिवार को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस की विशेष टीम ने कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित ‘इलाइट थाई स्पा’ पर छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में 8 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार इस गोपनीय ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस स्पा सेंटर को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही सेंटर पर ताला लगा दिया जाता था। शनिवार सुबह सेंटर खुला होने की सूचना पर एक पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया। अवैध गतिविधियों की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने धावा बोल दिया।

pop ronak

दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां
पुलिस की रेड के दौरान स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, हरियाणा (फरीदाबाद), श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की रहने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लड़कियों को यहां कब से बुलाया जा रहा था और क्या इस गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हैं।

स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त अभियान
थानाधिकारी शेखावत ने स्पष्ट किया कि कोटगेट पुलिस अब तक क्षेत्र के करीब 20 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई कर चुकी है। स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों का संचालन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब स्पा सेंटर के मालिक की तलाश कर रही है और पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है कि क्या लड़कियों को देह व्यापार के लिए बाहर भी भेजा जाता था।

 

sesumo school
sjps