बीकानेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, 12:15 बजे धमाके की चेतावनी के बाद खाली कराया गया परिसर

बीकानेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर,06 मई । बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस ई-मेल में दावा किया गया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में 16 बम रखे गए हैं, जिनमें दोपहर 12:15 बजे धमाके होंगे। सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करवा लिया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धमकी की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा तुरंत मौके पर पहुंचे। एसपी कच्छावा ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्रवाई की जा रही है। बम निरोधक दस्ते (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कलेक्ट्रेट के एक-एक कमरे की सघन तलाशी शुरू की । जांच में पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे को छाना गया ।
ई-मेल में लिखा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम रखे गए है। दोपहर 12:15 बजे धमाके होंगे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी ।

pop ronak

गौरतलब है कि बीकानेर में इस तरह की धमकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी बीकानेर के कोर्ट परिसर को दो बार और मुख्य डाकघर को एक बार बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। उन मामलों में भी जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। प्रशासन फिलहाल ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहा है ताकि धमकी देने वाले शरारती तत्वों तक पहुँचा जा सके।