बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) में बी.ई. और बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया-2026 शुरू, 10 जून तक आवेदन का मौका

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) में बी.ई. और बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया-2026 शुरू
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 07 मई। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) और उससे संबद्ध इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तरीय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों (बी.ई. एवं बी.टेक.) में प्रवेश की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP-2026) के माध्यम से सेंट्रलाइज्ड तरीके से आयोजित की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में एवं बीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु बी.ई. एवं बी.टेक. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। जन संपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ने बताया कि प्रवेश तकनीकी शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस, जयपुर द्वारा आयोजित सेंट्रलाइज्ड ऐडमिशन प्रोसेस के तहत राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP-2026) के माध्यम से किए जाएंगे। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा बी.ई. एवं बी.टेक. पाठ्यक्रम के अंतर्गत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस कुल स्वीकृत सीट 60, सिरेमिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कुल स्वीकृत सीट 30, सिविल इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 90, कम्पूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 120, कम्पूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (साइबर सिक्योरिटी) कुल स्वीकृत सीट 30, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 60, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 30, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 60 सहित कुल 8 ब्रांचो में 480 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे।

pop ronak

राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस द्वारा निर्धारित योग्यता के अनुसार राजस्थान राज्य एवं राजस्थान राज्य से बाहर के आवेदक विद्यार्थी जो बी.ई. एवं बी.टेक. पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का इच्छुक है, रीप द्वारा निर्धारित योग्यता विषय फिजिक्स/मैथमेटिक्स/केमिस्ट्री/कंप्यूटरसाइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/इन्फॉर्मेशनटेक्नोलॉजी/बायोलॉजी/इन्फॉर्मेटिक्सप्रैक्टिस/ बायोटेक्नोलॉजी/टेक्निकल वोकेशनल सब्जेक्ट/एग्रीकल्चर/इंजीनियरिंग ग्राफिक्स/बिजनेस स्टडीज/एंटरप्रेन्योरशिप, एग्रीकल्चर स्ट्रीम (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के लिए) एआईसीटीई द्वारा निर्धारित सब्जेक्ट्स का कॉम्बिनेशन) के साथ 10+2 एग्जाम पास हो और ऊपर दिए गए सब्जेक्ट्स को मिलाकर कम से कम 45% मार्क्स (रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के मामले में 40% मार्क्स) मिले हों या उसी या उससे जुड़े सेक्टर में डी.वोक स्ट्रीम (NCrF लेवल 4) में पास विद्यार्थी अंतिम दिनांक 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन पंजीयन शुल्क राशि 885 सहित रीप के वेबसाईट www.reaprajasthan.com और www.barchrajasthan.com पर विजिट कर आवेदन कर सकता है। कार्यालय रीप द्वारा एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 13 मई, एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 जून, एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 जून, एप्लीकेशन फॉर्म में चॉयस भरने और लॉक की आखिरी तारीख 20 जून निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने एवं समय पर प्रवेश लेने की अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसरों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन एवं काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के सुगम संचालन हेतु एडमिशन सेल का भी गठन किया गया है।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी, पात्रता, काउंसलिंग कार्यक्रम एवं आवश्यक दस्तावेजों हेतु विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से एडमिशन सेल में डॉ सतीश कुमार महला चीफ प्रॉक्टर मोबाईल 9413389775, इंजी संदीप कुमार भाकर वाइस प्रॉक्टर मोबाईल 9983430002 से भी सम्पर्क कर सकते है और विस्तृत जानकारी के लिए रीप की आधिकारिक वेबसाइट www.reaprajasthan.com और www.barchrajasthan.com पर विजिट कर आवेदन कर सकते है।

कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि राजस्थान के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण इंजीनियरिंग शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु बी.ई. एवं बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया-2026 के माध्यम से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रवेश के अवसर प्रदान कर रहा है। विश्वविद्यालय राज्य के तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में निरंतर कार्यरत है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम एवं संबद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा, शोध, नवाचार तथा उद्योग आधारित प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है। बी.ई. एवं बी.टेक. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल शिक्षण संसाधनों एवं उद्योगों से जुड़े प्रशिक्षण अवसरों का लाभ प्राप्त होगा। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश के तकनीकी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से स्टार्टअप, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट तथा प्लेसमेंट गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित सेमिनार, कार्यशालाएं, हैकाथॉन एवं उद्योग सहभागिता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस सम्बन्ध में कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने प्रवेश प्रक्रिया के सुचारु एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में कुलगुरु प्रो. गर्ग ने एडमिशन सेल को निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। साथ ही उन्होंने निर्देश प्रदान किए हेल्पडेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

 

sjps