बीकानेर आरटीओ कार्यालय में प्रमुख सचिव का औचक निरीक्षण के समय अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

बीकानेर आरटीओ कार्यालय में प्रमुख सचिव का औचक निरीक्षण के समय अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 09 मई। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) बीकानेर में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष भवानी सिंह देथा औचक निरीक्षण करने पहुंचे। रात 9 बजे तक चले इस मैराथन निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कामकाज, ऑनलाइन पोर्टल की खामियों और पेंडिंग फाइलों को लेकर अधिकारियों की क्लास ली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पोर्टल और पब्लिक डीलिंग की बारीकी से जांच
प्रमुख सचिव ने आरटीओ कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल्स पर चल रहे सरकारी कार्यों की स्थिति जांची। उन्होंने लंबित प्रकरणों (Pending Cases) पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया और निर्देश दिए कि सभी कार्यों का निस्तारण समय सीमा में किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निम्नलिखित व्यवस्थाओं को देखा  .

pop ronak

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की कार्यप्रणाली ,स्टोर रूम और सूचना सहायकों द्वारा की जा रही पब्लिक डीलिंग। मोबाइल नंबर अपडेशन की प्रक्रिया।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आमजन को मिलने वाली सेवाओं में तकनीकी बाधा या देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान आरटीओ अनिल पण्ड्या और रोडवेज मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने बतायी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान बीकानेर ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपकर विभाग की गंभीर कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

अधिवक्ताओं ने प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

फिटनेस का संकट: डंपर और टीपर की एटीएस (ATS) व अन्य केंद्रों पर फिटनेस नहीं होने के कारण सैकड़ों कॉमर्शियल वाहनों के दस्तावेज अटके हैं, जिससे टोल नाकों पर प्रतिदिन चालान कट रहे हैं।

लाइसेंस रिन्यूअल में एरर: ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के समय ‘मोबाइल अपडेट’ का एरर आने से सैकड़ों आवेदन अटके हुए हैं। अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं, जिससे आवेदकों पर भारी जुर्माना लग रहा है।

स्थाई बार रूम की कमी: अधिवक्ताओं के लिए आरटीओ कार्यालय में बैठने या पैरवी करने के लिए कोई स्थाई बार रूम नहीं है।

दिव्यांगों के लिए बंद रास्ता: पिछले 10 माह से डीटीओ रूम के पास बना रैंप वाला चैनल गेट बंद है, जिससे दिव्यांगों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं की मौजूदगी
ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट हनुमान शर्मा, धीरज सिडाना, प्रेम विश्नोई, सुरेंद्र विश्नोई, फ़ूसाराम, प्रहलाद, दीपक पंवार और बनवारी लाल सहित कई अधिवक्ता शामिल थे। प्रमुख सचिव ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।