प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

हनुमानगढ़, 09 मई। हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक निजी स्कूल बस की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खेत जाते समय हुआ हादसा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाउन के पंजाबी मोहल्ला निवासी भूपेंद्र अपनी पत्नी गोदावरी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुबह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामसरा नारायण स्थित एक निजी स्कूल की बस ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों और परिजनों का आरोप है कि बस चालक वाहन को अत्यंत तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।

pop ronak

परिजनों ने ई-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना ई-रिक्शा की सहायता से दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी गोदावरी का उपचार फिलहाल जारी है।

पुलिस कार्रवाई और जांच
मृतक के चचेरे भाई बृजप्रकाश की रिपोर्ट पर टाउन पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एएसआई कृष्णलाल को सौंपी गई है। पुलिस अब बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

 

sesumo school
sjps