पर पीड़ा दूर करने से बड़ा कोई धर्म नहीं: सुमन छाजेड़

पर पीड़ा दूर करने से बड़ा कोई धर्म नहीं: सुमन छाजेड़
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 मई। रानी बाजार स्थित चौपड़ा कटला चिकित्सा संकुल में सोमवार को सेवा और परोपकार की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। यहाँ युवा पीढ़ी ने अपनी पहली कमाई को मानवता की सेवा में समर्पित कर समाज को एक प्रेरक संदेश दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रथम तनख्वाह से मरीजों की सेवा
समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में डॉ. भव्या चावला और कुसुम अग्रवाल ने अपनी ‘प्रथम तनख्वाह’ का एक हिस्सा मरीजों के हित में समर्पित किया। उन्होंने इस राशि से आवश्यक दवाइयां खरीदीं और चोपड़ा कटला स्थित चिकित्सा संकुल को भेंट कीं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार मिल सके।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मानव सेवा ही सर्वोपरि
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने डॉ. भव्या चावला और कुसुम अग्रवाल का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि “पर पीड़ा को दूर करने से बड़ा दुनिया में कोई धर्म नहीं है।” उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अपनी पहली कमाई से परोपकार का संकल्प लेना अत्यंत प्रशंसनीय है।

पुण्य लाभ कमाने का आह्वान
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने भी शिरकत की। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे भी इसी तरह सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा सेवा में सहयोग करना न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का माध्यम भी है।

उपस्थिति और सराहना
चिकित्सा संकुल के प्रभारी राजीब शर्मा और व्यवस्थापक दिनेश वत्स ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक सुथार, नमाज़ी मोबिन भाई, योगेश भार्गव, पूनम चावला, अखिल भारद्वाज, अभिनव अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, विरेन्द्र चावला, नितिन चावला और साबिर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. भव्या के इस सकारात्मक कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *