मोटापा और तनाव मुक्त जीवन के लिए आठ दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर 17 मई से

मोटापा और तनाव मुक्त जीवन के लिए आठ दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर 17 मई से
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 मई। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में आगामी 17 मई से 24 मई तक एक विशेष ‘अष्ठ दिवसीय नि:शुल्क योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ स्थित योग चौकी पर प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इन विकारों का होगा उपचार
योग साधक विनोद जोशी के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न रोगों का निवारण करना है। शिविर में विशेष रूप से निम्नलिखित समस्याओं के लिए योगिक क्रियाएं सिखाई जाएंगी। मोटापा (Obesity), मधुमेह (Diabetes),
रक्तचाप (Blood Pressure), मानसिक तनाव और अनिद्रा (Insomnia).शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विशिष्ट प्राणायाम और आसनों का सघन प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया जाएगा, ताकि प्रतिभागी अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ रह सकें।

pop ronak

शिविर के बैनर का हुआ लोकार्पण
मंगलवार, 12 मई को शिविर के पोस्टर और बैनर का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ स्थित योग चौकी पर संपन्न हुआ। लोकार्पण बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया एवं वरिष्ठ कर सलाहकार एम.एल. जांगिड़ द्वारा किया गया।

उपस्थिति
इस अवसर पर योग समिति के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों में नरेश मित्तल, तेजप्रताप सिंह, लक्ष्मण भाटी, कालूराम परिहार, अनिल शर्मा, हेतराम बिश्नोई, अब्दुल सत्तार जोईया, महेंद्र गहलोत, सूरज खत्री, कैलाश प्रजापति, महेश शर्मा, निखिल गम्भीर, गोविंद श्रीमाली, सुजादान, बाबुदान सहित श्रीमती सुषमा यादव, अर्चना चौहान, सलौनी, मन्जू जोशी, अनुराधा चौधरी और मन्जू गहलोत उपस्थित रहे। समिति ने शहर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

sesumo school
sjps