शनिवार ,16 मई 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार

शनिवार ,16 मई 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
प्रथम ज्येष्ठ अमावस्या
===================
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के ऐतिहासिक कदमों की सराहना की।
2 नीट-यूजी परीक्षा अब 21 जून को होगी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा एलान करते हुए नीट-यूजी 2026 की परीक्षा को 21 जून तक स्थगित कर दिया है। छात्रों को पसंदीदा शहर चुनने का मौका और 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
3 अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी नीट परीक्षा
पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि अगले साल से नीट परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी।
4 नीट पेपर लीक में एनटीए एक्सपर्ट मनीषा मंडारे गिरफ्तार
सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में पुणे से सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को गिरफ्तार किया है। वे बायोलॉजी पेपर लीक की मुख्य मास्टरमाइंड मानी जा रही हैं।
5 राहुल गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद हुई है, इसलिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए।
6 सीजेआई सूर्यकांत ने ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर दी सफाई
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर मचे विवाद के बाद स्पष्ट किया कि उनका इशारा देश के युवाओं की तरफ नहीं था, बल्कि वे फर्जी डिग्री लेकर वकालत के पेशे में घुसने वाले लोगों के बारे में बोल रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 दिल्ली में राष्ट्रीय जनगणना सर्वे का पहला चरण शुरू
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार से राष्ट्रीय जनगणना का महाभियान आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। 14 जून तक चलने वाले इस 30 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मकानों की सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा।
8 पीएम मोदी की अपील पर बिहार के सीएम ने मनाया ‘नो व्हीकल डे’
प्रधानमंत्री मोदी की पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक पैदल पहुंचे। उन्होंने आज प्रदेश में ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का फैसला किया है।
9 केरलम के मनोनीत सीएम सतीशन का बड़ा बयान
केरल के मनोनीत मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कार्यभार संभालने से पहले कहा कि वे राज्य में नफरत फैलाने वाले तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। चुनाव नतीजों ने राज्य के धर्मनिरपेक्ष होने पर मुहर लगाई है।
10 तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का आवंटन
तमिलनाडु सरकार ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, एन. आनंद को ग्रामीण विकास व जल संसाधन और अधव अर्जुन को लोक निर्माण (PWD) तथा खेल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
11 फाल्टा विधानसभा चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा रद्द
निर्वाचन आयोग ने ईवीएम से छेड़छाड़ और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोपों सहित भारी अनियमितताओं की शिकायतों के बाद 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के फाल्टा में हुए चुनाव को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
12 अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का आह्वान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने नशीली दवाओं के खतरे को समूल नष्ट करने के लिए एक एकीकृत वैश्विक प्रयास का आह्वान किया।
13 वैटिकन सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नया आयोग गठित
पोप लियो XIV ने मानवता, मानव गरिमा और सामाजिक विकास पर एआई के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए वैटिकन में एक विशेष ‘इंटरडिकस्टेरियल कमीशन ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के गठन को मंजूरी दे दी है।
14 इजराइल और लेबनान के बीच 45 दिन का युद्धविराम
वाशिंगटन में आयोजित एक सफल शांति वार्ता के बाद इजराइल और लेबनान के बीच जारी सैन्य संघर्ष को रोकने के लिए युद्धविराम की अवधि को 45 दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर राहत है।

pop ronak

15 ट्रंप के दौरे के बाद अमेरिका-चीन संबंधों पर बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया बीजिंग दौरे के बाद दावा किया कि अमेरिका और चीन ने आपस के ‘बहुत सारे विवादित मुद्दों को सुलझा लिया है’। हालांकि, उन्होंने ताइवान की सुरक्षा पर सस्पेंस बरकरार रखा।
16 रूस की ट्रंप को सलाह: भारत को चुनें, पाकिस्तान को नहीं
चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदीकियों के बीच रूस ने डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक सलाह दी है। मॉस्को ने कहा है कि अगर अमेरिका वास्तव में दक्षिण एशिया में स्थायी शांति चाहता है, तो उसे पाकिस्तान के बजाय भारत का साथ चुनना चाहिए।
17 ईरान अमेरिका से बातचीत बहाल करने को तैयार
ईरान के विदेश मंत्री ने संकेत दिए हैं कि उनका देश अमेरिका के साथ परमाणु और क्षेत्रीय मुद्दों पर दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान ने इस मध्यस्थता में चीन की मदद लेने की बात भी स्वीकार की है।
18 ब्रिक्स देशों ने ‘स्वतंत्र फिलिस्तीन’ राज्य के निर्माण पर जताई सहमति
ब्रिक्स (BRICS) सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में मध्य पूर्व संकट पर चर्चा हुई। सभी सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के भीतर एक ‘स्वतंत्र, व्यवहार्य और संप्रभु फिलिस्तीन राज्य’ के निर्माण का समर्थन करने पर सहमत हुए हैं।
19प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाते हुए ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार गलियारे और रक्षा सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
20 देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में ईंधन के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दामों में ₹3 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
21 देश में सीएनजी गैस की कीमतों में भी तेजी
ईंधन के साथ-साथ आम जनता की जेब पर सीएनजी की बढ़ती कीमतों की भी मार पड़ी है। देश के प्रमुख शहरों में पर्यावरण अनुकूल मानी जाने वाली सीएनजी गैस के दाम ₹2 प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दिए गए हैं।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

22 भारत का माल निर्यात बढ़कर 43.6 अरब डॉलर पहुंचा
वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए निर्यात मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 43.6 बिलियन डॉलर हो गया है।
23 भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते में फंसा पेंच
भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच लंबे समय से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन कुछ संवेदनशील बौद्धिक संपदा और वीजा नियमों के चलते ‘स्टिकिंग पॉइंट्स’ (अड़चनें) अभी बरकरार हैं।
24 एसपीएमएल इंफ्रा लिमिटेड ने शेयर जारी करने को दी मंजूरी
SPML इंफ्रा लिमिटेड ने शनिवार को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) आयोजित की। बैठक में कंपनी ने फ्रेश फंड जुटाने के लिए प्रमोटर ग्रुप और नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड को वरीयता के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
25 बीकानेर में स्वीकृत हुआ साई (SAI) एक्सीलेंस सेंटर
बीकानेर में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के एक्सीलेंस सेंटर की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। तीरंदाजी कोच अनिल जोशी और उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसीया ने कहा कि इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं के साथ पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
26 अंडमान और निकोबार में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दी दस्तक
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 16 मई को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में पूरी तरह प्रवेश कर चुका है।
27 मौसम विभाग के पूर्वानुमान मॉडल के अनुसार, इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगामी 26 मई को केरल के तटों पर टकराने की प्रबल संभावना है। इसमें सामान्य से 4 दिन आगे-पीछे का मॉडल एरर हो सकता है।
28 एक तरफ जहां दक्षिण में मानसून आगे बढ़ रहा है, वहीं आईएमडी ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले एक सप्ताह तक भीषण ऊष्ण लहर (Severe Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा।

29 नहरबंदी खत्म, बीकानेर पहुंचा इंदिरा गांधी नहर का पानी
लंबे समय से भीषण जल संकट से जूझ रहे बीकानेर के लिए राहत की खबर है। शनिवार को नहरी पानी मसीतावाली हेड तक पहुंच गया। 19 मई की सुबह तक पानी शोभासर जलाशय पहुंचेगा, जिससे पेयजल आपूर्ति सुचारू होगी।
30 दिल्ली में 2027 से सिर्फ ई-ऑतो का होगा पंजीकरण
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में साल 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो (E-Auto) का ही नया रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति दी जाएगी।
31 जोधपुर ग्रामीण इलाके में गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बड़ी बहन की मौत के बाद, शनिवार को छोटी बहन ने भी पुलिस द्वारा 33 दिन तक कार्रवाई न करने से दुखी होकर जहर खा लिया। एमडीएम अस्पताल के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन जारी है।
32 ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में दर्जनों दुकानें और गोदाम जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
33 प्रयागराज में बच्चों को बचाते हुए जांबाज मां की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मकान में लगी भीषण आग के बीच एक मां ने अदम्य साहस का परिचय दिया। दम घुटने से पहले उसने अपने एक साल के मासूम बच्चे को चादर में लपेटकर सुरक्षित छत से पड़ोसियों की तरफ फेंक दिया, लेकिन खुद नहीं बच सकी।
34 भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मियों सहित 3 की मौत
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों समेत कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
35 नोएडा के सेक्टर-63 की प्राइवेट कंपनी में लगी आग
नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-63 स्थित एक निजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर इमारत में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

36 नासिक टीसीएस धोखाधड़ी मामले में 5 आरोपियों की जमानत खारिज
महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने नासिक के बहुचर्चित टीसीएस (TCS) कंसल्टेंसी फ्रॉड और डेटा लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 5 मुख्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं को गंभीर साक्ष्यों के मद्देनजर खारिज कर दिया है।
37 बीकानेर में एआईबीई परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग
बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को ज्ञापन भेजकर बीकानेर में अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) का केंद्र बनाने की मांग की, ताकि संभाग के 5000 विधि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
38 बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट में हसन अली स्ट्रेचर पर बाहर
सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के सिर में फील्डिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई। वे तुरंत अचेत हो गए, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
39 हार्दिक के मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरों के बीच मांजरेकर का सुझाव
आईपीएल में हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की अटकलों के बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बयान दिया है। उन्होंने टीम प्रबंधन को अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी सौंपने का सुझाव दिया है।
40 विराट कोहली की 2027 विश्व कप खेलने पर दो टूक
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में अपनी भागीदारी को लेकर जारी चर्चाओं पर तीखा रुख अपनाया। उन्होंने आलोचकों से कहा कि ‘मुझ पर या तो भरोसा रखो, या साफ मना करो, मैं बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा।’
41 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाक टीम घोषित
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने 12 जून से यूनाइटेड किंगडम (UK) में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। फातिमा सना की कप्तानी वाली टीम में 6 नए चेहरों को मौका मिला है।
42 IPL 2026: सीएसके को करारा झटका, मिशेल मार्श के तूफान में बिखरी टीम
आईपीएल के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। मिशेल मार्श की धुआंधार पारी की बदौलत सीएसके की हार के बाद अब टूर्नामेंट का प्लेऑफ समीकरण बेहद दिलचस्प और पेचीदा हो गया है।
43 चांदी के आयात पर सख्ती, विदेशों से सिल्वर मंगाना अब नहीं होगा आसान।
44 प्रेम में लिया बड़ा फैसला, 3 बच्चों को छोड़ा, अब धोखे का दर्द झेल रही महिला।
45 हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर हमला, कुंडियां तोड़ी, कैमरे के तार काटे।
==============

sesumo school
sjps