बीकानेर के सरकारी समाचार

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • रविवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 16 मई। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार प्रातः 7.20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री मेघवाल गोपेश्वर बस्ती स्थित मोदी बगीची में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में भाग लेंगे। श्री मेघवाल यहां विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात रात्रि 10.20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
=====

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • जलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव
  • जय नारायण व्यास कॉलोनी पम्प हाउस में रखरखाव कार्य, के चलते जलापूर्ति समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

बीकानेर, 16 मई। जलदाय विभाग के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति क्षेत्र, व्यास कॉलोनी सेक्टर-1, सेक्टर-2, चाणक्य नगर तथा खींचड़ निवास वाली गली एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय सायं 4:30 बजे से 6 बजे के स्थान पर कल 17 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।

pop ronak

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उत्पादन वितरण उपखंड 11 के सहायक निदेशक श्री राजेंद्र चौहान ने यह जानकारी दी।
=====

  • विधायक अंशुमान सिंह भाटी के प्रयास लाए रंग
  • ब्लाॅक चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत हुआ कोलायत मुख्यालय का राजकीय आयुर्वेद औषधालय
  • आयुर्वेद चिकित्सालय में भर्ती हो उपचार ले सकेंगे मरीज

बीकानेर 16 मई। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने कोलायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय को राजकीय आयुर्वेद ब्लाॅक चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत किया है। आयर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि क्रमोन्नत चिकित्सालय में चार आयुर्वेद डाॅक्टर, 4 नर्सिंग स्टाफ, 4 परिचारक बैठने के साथ ही आगामी कुछ समय में नए भवन के निर्माण के बाद मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा भी प्राप्त होगी।

गौरतलब है कि विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के बिन्दु संख्या – 93(2)(प) के संदर्भ अपने पत्रांक: विधा/कोलायत/2025-26/1076 दिनांक 23.03.2026 द्वारा उप-मुख्यमंत्री व आयुर्वेद मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर स्थित कपिल मुनि मंदिर व पवित्र कपिल सरोवर पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशाल मेले का आयोजन पुष्कर मेले की तर्ज पर होता है। जिसमें बीकानेर संभाग, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित सम्पूर्ण भारत के श्रद्धालु आते हैं। साथ ही प्रतिदिन प्रदेश सहित देश-विदेश से विभिन्न श्रद्धालु पवित्र कपिल सरोवर में स्नान करने आते हैं। वहीं गुरूनानक जयंती पर सिख धर्म के श्रद्धालु गुरूद्वारा में अरदास के लिए आते हैं। कोलायत क्षेत्र, जो कि रेगिस्तानी क्षेत्र व अन्तर्राष्ट्रीय सीमान्त क्षेत्र भी है, क्षेत्र के ग्रामीण दूर-दराज ढाणियों व चकों में निवास करने के कारण छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज घरेलू व देशी तरीके से करने के कारण ग्रामीणों आयुर्वेद से संबंधित इलाज में ज्यादा रूचि रखते हैं। साथ ही भाटी ने अवगत कराया कि बीकानेर जिले के उपखण्ड मुख्यालय कोलायत में राजकीय आयुर्वेद औषधालय वर्तमान में संचालित है। ग्रामीण व पर्यटक अधिकाधिक आयुर्वेद व पंचकर्म आदि पद्धतियों का लाभ लेते हैं। जिस पर भाटी ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय कोलायत (बीकानेर) को राजकीय आयुर्वेद ब्लाॅक चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने की अनुशंसा की।

भाटी ने बताया कि बजट घोषणा 2026-27 के बिन्दु संख्या – 93(2)(प) पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप-मुख्यमंत्री व आयुर्वेद मंत्री ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय कोलायत (बीकानेर) को राजकीय आयुर्वेद ब्लाॅक चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया है। भाटी ने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय कोलायत पर आयुर्वेद चिकित्सालय के क्रमोन्नति के कारण ग्रामीणों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक भाटी ने इसके लिए मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व आयुर्वेद मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

=============

आयुक्त ईजीएस ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बीकानेर,16 मई। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे विकास कार्यों का आयुक्त ईजीएस श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने शनिवार को पंचायत समिति पांचू क्षेत्र में निरीक्षण किया।
श्रीमती सत्यानी ने ग्राम पंचायत जेगला एवं जयसिंहदेसर मगरा में नर्सरी विकास, पौधारोपण और सरकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण संबंधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कार्यस्थलों पर श्रमिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का निरीक्षण भी किया।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा के सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। साथ ही जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता धीरसिंह गोदारा, अधिशाषी अभियंता ईजीएस अशोक गहलोत, विकास अधिकारी पांचू जसवंत विश्नोई, सहायक अभियंता सदासुख, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीताराम गोदारा, विनोद लालवानी, शंकरलाल सहित अन्य कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
=========
संडे ऑन साइकिल आयोजन के 26वें संकरण मे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी लेंगे भाग

बीकानेर,17 मई। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” के 26वें संस्करण का आयोजन सीजीएसटी एवं कस्टम विभाग के सहयोग से रविवार, 17 मई को प्रातः 7:00 बजे किया जाएगा। यह आयोजन स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कुकणा ने बताया कि
कार्यक्रम का शुभारंभ सीजीएसटी कार्यालय, बीकानेर से होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, युवा एवं नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे।श्री कुकणा ने सभी नागरिकों, युवाओं एवं फिटनेस प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कूकना ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, साइक्लिंग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

sesumo school
sjps