ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली पुलिसकर्मी की पोल; ₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल पर बीकानेर ACB का शिकंजा

₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल पर बीकानेर ACB का शिकंजा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 मई। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो ने बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामकुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल पर थाने में ही दर्ज एक मामले में परिवादी की मदद करने और उसके पक्ष में अंतिम रिपोर्ट (FR) लगाने के बदले ₹50,000 की मोटी रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पूरे भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ एक पुख्ता ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए हुआ है। ACB के अनुसार, परिवादी रोहित पंवार ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्ज एक मुकदमे में राहत देने और दंडात्मक कार्रवाई न करने की एवज में हेड कांस्टेबल रामकुमार लगातार ₹50 हजार की डिमांड कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB के पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करवाया। इस सत्यापन प्रक्रिया के दौरान परिवादी और आरोपी पुलिसकर्मी के बीच रिश्वत को लेकर हुई बातचीत के पुख्ता ऑडियो रिकॉर्ड जुटाए गए।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

जांच और सत्यापन में यह बात पूरी तरह साफ हो गई कि आरोपी हेड कांस्टेबल परिवादी को बार-बार थाने बुलाकर उस पर मानसिक रूप से दबाव बना रहा था। उसने परिवादी से साफ शब्दों में कहा था कि ‘अगर काम करवाना है तो पैसे देने ही पड़ेंगे, वरना कार्रवाई झेलनी होगी’। पैसे मांगने की पुष्टि होते ही ACB ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ACB पुलिस निरीक्षक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ टेक्निकल एविडेंस, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेजी सबूत जुटा लिए गए हैं। मामले की आगे की कमान और गहन अनुसंधान अब पुलिस निरीक्षक पिंकी गंगवाल को सौंपा गया है।

sjps