शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लिए बड़ा कदम: बेंगलुरु में ‘जनआरोग्य कनेक्ट’ योजना और ‘मगबन्धु’ पत्रिका का भव्य लोकार्पण

मगबन्धु' पत्रिका का भव्य लोकार्पण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बेंगलुरु, 18 मई। बेंगलुरु के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा द्वारा समाज के कल्याण और उत्थान के लिए मीडिया, साहित्य, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपक्रमों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर समाज के लोक-कल्याण के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार की गई स्वास्थ्य योजना “सुनील शर्मा जनआरोग्य कनेक्ट” को समाज को समर्पित किया गया। इस अनूठी योजना के अंतर्गत शाकद्वीपीय समाज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से जरूरतमंद बंधुओं को पूरी तरह नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श और मार्गदर्शन दिलवाया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील शर्मा की अगुवाई में कुलदीप व्यास (जयपुर), किशोर शर्मा (चेन्नई), आर के शर्मा (बीकानेर), डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र (रांची), श्रीमती संतोष शर्मा तथा चंद्रा शर्मा (बेंगलुरु) द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीसूर्य नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र ने समारोह के दौरान लोकार्पित होने वाले मगबंधु विशेषांक की विषय वस्तु “बेंगलुरु के मग-ब्राह्मण” और प्रमुख प्रकाशनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अतिथियों ने मिलकर ‘मगबन्धु (अखिल)’ पत्रिका का विधिवत विमोचन किया, जिस पर राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन मोहन ‘तरुण’ एवं डॉ. मणिकांत मिश्र ने अपनी महत्वपूर्ण साहित्यिक टिप्पणियां साझा कीं।

pop ronak

शिक्षा के क्षेत्र में ‘सुनील शर्मा शिक्षा फाउंडेशन’ द्वारा संचालित “सुनील शर्मा निःशुल्क शिक्षा प्रोग्राम” के तहत बेंगलुरु के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘बीआईजीआई’ (BIGI) में पढ़ रहे शाकद्वीपीय समाज के नौ विद्यार्थियों के एक वर्ष की पढ़ाई पूरी होने पर उनका मूल्यांकन सह सम्मान किया गया। संस्थान के प्राध्यापकों ने सुनील शर्मा के इस विज़न की सराहना की, वहीं अभिभावकों ने बच्चों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के लिए आभार जताया। इसी क्रम में, बेंगलुरु से प्रसारित होने वाले “जय भास्कर समाचार” चैनल के ऐतिहासिक 100 एपिसोड पूरे होने की खुशी में संपादकीय, प्रवाचक और टेक्निकल टीम के सदस्यों के साथ केक काटकर बधाई दी गई तथा पूरी टीम को सपत्नीक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन चेतन शर्मा ने किया, जबकि अभिषेक, राजेश, अविनाश और पंकज शर्मा ने आयोजन में सहयोग दिया।

 

sesumo school
sjps