द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में जिला उद्योग संघ की बैठक हुयी

द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में जिला उद्योग संघ की बैठक हुयी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

आयात-निर्यात सेमिनार के लिए अशोक सुराणा व राजेश झंवर बने संयोजक, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 18 मई। बीकानेर जिला उद्योग संघ की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संघ के अध्यक्ष श्री द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पचीसिया ने कहा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक विकास की भावना, सामाजिक सरोकारों, जनहित और प्रोत्साहन के नित नए प्रकल्पों के माध्यम से लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने संघ की इस प्रगतिशील यात्रा में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के विशेष योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा सभी क्षेत्रों में नवाचार (इन्नोवेशन) को बढ़ावा देने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया है, जो अपनी कुशलता के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेंगी।

pop ronak

बैठक में बीकानेर संभाग में व्यापारिक गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष पचीसिया ने बताया कि बीकानेर में आयात और निर्यात की संभावनाओं को और अधिक प्रबल बनाने के उद्देश्य से जल्द ही संभाग स्तरीय ‘आयात-निर्यात सेमिनार’ का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े व्यापारिक आयोजन को सुचारू रूप से अमलीजामा पहनाने के लिए अशोक सुराणा एवं नोखा के राजेश झंवर को सर्वसम्मति से संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, उद्यमियों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग संघ परिसर में एक विशाल डोम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही परिसर में बनी ओपन जिम का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी उद्योगपतियों को प्रेरित किया जाएगा।

शैक्षणिक और सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए संघ ने घोषणा की है कि बीकानेर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बालक-बालिकाओं को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस शैक्षणिक प्रकल्प की पूरी जिम्मेदारी निर्मल पारख को बतौर संयोजक सौंपी गई है। बैठक के दौरान पचीसिया ने यह भी साझा किया कि बीकानेर को ‘ड्राईपोर्ट’ की ऐतिहासिक सौगात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंद्रीय कानून मंत्री माननीय अर्जुनराम मेघवाल का उद्योगपतियों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

समारोह में बीकानेर जिला उद्योग संघ के विद्युतीय सलाहकार भूपेंद्र भारद्वाज को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र जैन, कुन्दनमल मोहरा, चंद्रप्रकाश नौलखा, शिवरतन पुरोहित, राजीव शर्मा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, राजाराम सारडा, विजय चांडक, भंवरलाल चांडक, किशन मूंधड़ा, रिषभ बोथरा, महावीर दफ्तरी, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी और विपिन मुसरफ सहित अनेक गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps