तेरापंथी सभा के नए अध्यक्ष बने कमलसिंह दुगड़; वार्षिक साधारण सभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन

तेरापंथी सभा के नए अध्यक्ष बने कमलसिंह दुगड़; वार्षिक साधारण सभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बेंगलुरु, 18 मई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, राजाराजेश्वरी नगर (बेंगलुरु) की अष्टम वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 17 मई 2026 को तेरापंथ भवन में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने की। साधारण सभा के आयोजन से पूर्व राकेश छाजेड़ ने श्रमणबेलगोला पहुंचकर वहां विराजित मुनिश्री विनीत कुमार जी ठाणा-2 एवं मुनिश्री आकाश कुमार जी ठाणा-2 के दर्शन कर मंगल पाठ श्रवण किया। 17 मई को सुबह 9 .30 बजे नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ साधारण सभा का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया, जबकि सहमंत्री राजेश भंसाली ने गत साधारण सभा के मिनट्स सदन के सम्मुख रखे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्षीय उद्बोधन में राकेश छाजेड़ ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आचार्य प्रवर, साध्वीप्रमुखाश्री जी एवं बेंगलुरु पधारे संतों-साध्वियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने अपने दो वर्षीय कार्यकाल की सफलता का श्रेय गुरु आशीर्वाद सहित अपनी कैबिनेट, कार्यकारिणी, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल और श्रावक समाज के अनुकरणीय सहयोग को दिया। सभा में मंत्री गुलाब बाँठिया ने दो वर्षों की गति-प्रगति की रिपोर्ट पेश की, जिसे सदन ने सहर्ष पारित किया। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाहटा द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय के ब्योरे को सदन ने ‘ॐ अर्हम्’ की ध्वनि के साथ स्वीकृति दी। इस दौरान ज्ञानशाला संयोजिका श्रीमती नीतु बाफना ने बताया कि ज्ञानशाला में निरंतर नए बच्चे जुड़ रहे हैं और वर्तमान में 79 बच्चे इससे लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं, संगठन मंत्री अमित नौलखा ने पिछले दो वर्षों में 196 नए सदस्य बनने की जानकारी दी। उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज आर. बैद ने समिति की ओर से एक प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में राकेश छाजेड़ के व्यक्तित्व और कर्तृत्व की सराहना की। इस सत्र में मनोज डागा, कमलसिंह दुगड़, मंजु बोथरा, विक्रम महेर, कंचन छाजेड़ और बिमलसिंह बाँठिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आगामी दो वर्षों के लिए गणपतलाल कोठारी को पुनः अंकेक्षक (ऑडिटर) नियुक्त किया गया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

रिपोर्ट्स और अभिव्यक्ति के बाद वर्तमान कार्यसमिति ने अपने पदों का विसर्जन किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी मनोज डागा एवं सह-अधिकारी सुशील भंसाली (छापर) ने चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की। अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में, वर्ष 2026-28 के कार्यकाल हेतु सदन की सर्वसम्मति से कमलसिंह दुगड़ के नाम का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने ‘ॐ अर्हम्’ की जोरदार ध्वनि के साथ इस पर अपनी मुहर लगाई, जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने कमलसिंह दुगड़ को राजाराजेश्वरी नगर तेरापंथी सभा का नया अध्यक्ष घोषित किया।

निवर्तमान अध्यक्ष राकेश छाजेड़ और उनकी टीम ने नवमनोनीत अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। छाजेड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष कमलसिंह दुगड़ को जैनपट्ट और माला पहनाकर विधिवत पदभार सौंपा तथा सक्षम हाथों में बागडोर जाने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान ट्रस्ट, तेयुप, तेममं, समण संस्कृति संकाय और ज्ञानशाला परिवार सहित सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष को बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष दुगड़ ने कहा कि वे गुरु इंगित की आराधना करते हुए सबको साथ लेकर चलेंगे और समाज में आध्यात्मिकता का पोषण करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी निवर्तमान पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साधारण सभा का कुशल संचालन मंत्री गुलाब बाँठिया ने किया तथा अंत में आभार ज्ञापित किया। सभा के समापन के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने निवर्तमान अध्यक्ष के साथ साध्वी श्री पावनप्रभा जी के दर्शन कर मंगल पाथेय प्राप्त किया।

sjps