शांति विद्या निकेतन की गाइड बालिकाओं ने स्कूल परिसर में लगाए परिंडे

शांति विद्या निकेतन की गाइड बालिकाओं ने स्कूल परिसर में लगाए परिंडे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • भीषण गर्मी में पक्षियों के मददगार बने बच्चे

बीकानेर, 21 मई। बीकानेर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बेज़ुबान पक्षियों को राहत देने के लिए शांति विद्या निकेतन स्कूल के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। ग्रीष्मावकाश (गर्मियों की छुट्टियों) के बावजूद, विद्यालय की स्काउट-गाइड और करुणा क्लब टीम द्वारा पशु-पक्षियों की सेवा का कार्य निरंतर पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी कड़ी में आज, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शाला की करुणा टीम और स्काउट-गाइड सदस्यों ने तपती गर्मी को देखते हुए स्कूल परिसर के विभिन्न पेड़ों और छायादार स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के पालसिये (परिंडे) बांधने का पुनीत कार्य किया।

pop ronak

विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, संस्था प्रधान ने सराहा
इस सेवा कार्य के दौरान उपस्थित कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने बताया कि शाला की करुणा क्लब टीम और स्काउट-गाइड के नन्हे सदस्यों ने बेज़ुबान पक्षियों को इस जानलेवा गर्मी से बचाने का जिम्मा उठाया है। इस अवसर पर संस्था प्रधान हनुमान छींपा एवं करुणा क्लब के प्रभारी सौरभ बजाज भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने के इस अभियान में संस्था की गाइड छात्राओं— मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, खुशबू गोदारा, साक्षी गोदारा, सारा सुलेमानी, अंजलि और गायत्री सारण सहित अन्य गाइड बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था प्रधान हनुमान छींपा ने बच्चों के मन में छिपी इस जीव-दया और करुणामयी सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

राजीव गांधी के जीवन से कराया अवगत, सेवा निरंतर रखने का संकल्प
अभियान के दौरान करुणा टीम के प्रभारी सौरभ बजाज ने उपस्थित सभी गाइड बालिकाओं को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने इस पक्षी मित्र जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए करुणा टीम के सदस्यों और अभिभावकों का आभार जताया।

कार्यक्रम के अंत में कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने संभाग में जारी मौसम विभाग के अलर्ट और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी स्काउट-गाइड सदस्यों को प्रेरित किया कि वे प्रतिदिन अलसुबह शाला परिसर में एकत्रित हों, ताकि बेज़ुबान पशु-पक्षियों के लिए दाने-पानी की यह सेवा बिना किसी बाधा के निरंतर जारी रह सके।

 

sesumo school
sjps