नीट पेपर लीक को लेकर जयपुर में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, डोटासरा व जूली पर चलीं पानी की बौछारें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक को लेकर जयपुर में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 21 मई। देश भर में गरमाए नीट (NEET) मुख्य परीक्षा पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोपों की आंच अब राजस्थान की सड़कों पर पूरी शिद्दत के साथ देखने को मिल रही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के आह्वान पर गुरुवार को राजधानी जयपुर में इस मुद्दे को लेकर एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए हजारों कांग्रेस पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया। इस दौरान भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में ही रोक लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन (पानी की बौछारें) और हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा, जिससे प्रदर्शन स्थल पर काफी अफरा-तफरी मच गई।

pop ronak

राहुल गांधी ने लोकसभा में पहले ही चेताया था: गोविंद सिंह डोटासरा
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “साल 2024 में ही लोकसभा में राहुल गांधी ने साफ तौर पर सचेत किया था कि नीट का पेपर चोरी हो रहा है और लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कांग्रेस इस पर संसद में चर्चा चाहती थी, लेकिन सरकार ने चर्चा नहीं कराई।”

डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग दोषियों को संरक्षण दे रहे हैं। इस महा-घोटाले ने देश के 22 लाख से अधिक होनहार परीक्षार्थियों को अंधकार में धकेल दिया है। कांग्रेस अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर ही दम लेगी।

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तीखी टिप्पणी
केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ डोटासरा ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी बेहद तीखे और व्यक्तिगत आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अब तक का सबसे विफल शिक्षा मंत्री मिला है। डोटासरा ने दावा किया कि नीट पेपर लीक मामले में पकड़ा गया मुख्य आरोपी बिंवाल परिवार प्रदेश के शिक्षा मंत्री का बेहद करीबी है, और इस बात की पूरी आशंका है कि इस खेल में उनका भी हाथ हो। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में या संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से कराई जाए।

भाजपा सरकार कर रही है माफियाओं का बचाव: टीकाराम जूली
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की वॉटर कैनन का सामना करने वाले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “इतने बड़े छात्र विरोधी कांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन साधे हुए हैं और राजस्थान के शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि यह कोई बड़ी बात नहीं है।”

जूली ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में अब तक लगभग 100 के करीब पेपर लीक हो चुके हैं और कई मामलों में सत्ताधारी दल के पदाधिकारी ही संलिप्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के बजाय पेपर लीक माफियाओं को बचाने का काम कर रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

sesumo school
sjps