19वाँ रोजगार मेला: बीकानेर रेल मंडल में 307 नवचयनित युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

19वाँ रोजगार मेला: बीकानेर रेल मंडल में 307 नवचयनित युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • देश भर में 51 हजार से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में मिला रोजगार
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को पूर्णतया पारदर्शी बनाया गया: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 23 मई। बीकानेर रेल मंडल के ऑफिसर क्लब में शनिवार को 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बीकानेर में कुल 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें रेलवे के 282 तथा विभिन्न अन्य केंद्रीय विभागों के 25 अभ्यर्थी शामिल हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस देशव्यापी रोजगार मेले के माध्यम से आज पूरे देश में 47 विभिन्न स्थानों पर 51 हजार से अधिक नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। राजस्थान के चार प्रमुख केंद्रों—बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और अजमेर में कुल 1,126 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले, जिनमें 877 रेलवे तथा 249 अन्य विभागों से संबंधित हैं।

pop ronak

विकसित भारत @2047 के स्वप्न को साकार करें युवा: केंद्रीय मंत्री

बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल थे। उन्होंने नवचयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है, जिससे योग्य युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिले हैं।

केंद्रीय मंत्री ने नवनियुक्त लोक सेवकों से पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में अपना अमूल्य योगदान दें। उन्होंने देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों के हुए कायाकल्प का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानन्द व्यास ने युवाओं को कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा दी, वहीं श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार ने सुरक्षित भविष्य के साथ देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेश चौधरी सहित रेलवे के तमाम आला अधिकारी एवं धीरज थानवी उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अनिल शुक्ला, अशोक प्रजापत और मोहन सुराणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी इस गौरवमयी पल के साक्षी बने।

कोटगेट रेलवे फाटक RUB निर्माण: भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी, 7 संपत्ति मालिकों को मिले मुआवजे के चेक

बीकानेर, 23 मई। बीकानेर शहर के बहुप्रतीक्षित कोटगेट रेलवे फाटक पर आरयूबी (Underbridge) निर्माण को लेकर एक बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) द्वारा निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए 22 मई को भूमि अधिग्रहण का अधिनिर्णय (LAO) जारी कर दिया गया है।

₹5.14 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि स्वीकृत

बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण आरयूबी निर्माण के दायरे में कुल 12 निजी संपत्तियां आ रही हैं, जिनका अधिग्रहण किया जाना तय हुआ है। इन 12 संपत्तियों के मालिकों के लिए कुल 5 करोड़ 14 लाख 15 हजार 475 रुपए की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

शेष 5 मालिक दस्तावेज जमा कराकर प्राप्त कर सकते हैं मुआवजा
आयुक्त ने बताया कि कुल 12 संपत्तियों में से सात निजी संपत्तियों के स्वामियों को मुआवजा राशि के चेक सुपुर्द किए जा चुके हैं। शेष बची पांच संपत्तियों के मालिकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए जाने के कारण फिलहाल भुगतान रुका हुआ है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि संबंधित संपत्ति मालिक किसी भी कार्य दिवस में अपने दस्तावेज जमा करवाकर अपनी मुआवजा राशि प्राप्त कर सकते हैं। भूमि अधिग्रहण की यह प्रक्रिया पूरी होने से अब कोटगेट फाटक पर आरयूबी निर्माण के कार्य को गति मिल सकेगी।

sesumo school
sjps