महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में सात दिवसीय “युवा सप्ताह” का आगाज

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में सात दिवसीय "युवा सप्ताह" का आगाज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 15 जनवरी। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में सात दिवसीय “युवा सप्ताह” का उद्घाटन परिसर में पौधरोपण के साथ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पौध रोपण करते हुए डायरेक्टर स्कूल ऑफ लॉ प्रोफेसर राजाराम चोयल ने कहा कि प्रकृति से ही जीवन है और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए सभी विद्यार्थीयो को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ साथ उनका संरक्षण भी करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कोऑर्डिनेटर स्कूल ऑफ लॉ डॉ प्रभुदान चारण ,डॉ गौतम मेघवंशी ने विद्यार्थियों के द्वारा किए गए श्रमदान की सराहना की।

pop ronak

यूनिवर्सिटी मीडिया प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के पश्चात विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया गया। उसके पश्चात हार्ट फुलनेस बीकानेर के कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश गॉम्बर ने विद्यार्थियों को ध्यान की महता जीवन में बताते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में “हर दिल ध्यान”, “हर दिन ध्यान” के अभियान से सभी जुड़े।

मेडिटेशन कि पश्चात सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान से जुड़ते हुए नशे के खिलाफ संकल्प लिया कि ना तो खुद नशा करेंगे और अपने परिचित को भी इस नशे के दलदल से दूर करने की लिए पूरी कोशिश करेंगे।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *