सोमवती अमावस्या पर विशेष हवन और अभिषेक के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शंखनाद
सोमवती अमावस्या पर विशेष हवन और अभिषेक के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शंखनाद



- 17 जून को मनेगा भव्य पाटोत्सव, गांवों में दिया जा रहा निमंत्रण
बीकानेर, 15 जून। बीकानेर के नाल रोड स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सम्मुख प्रतिष्ठित कुलदेवी डेहरु माता मंदिर का वार्षिक स्थापना दिवस (पाटोत्सव) आगामी 17 जून को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले त्रि-दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य शुभारंभ आज सोमवार से हो गया है। पुरुषोत्तम मास की बड़ी सोमवती अमावस्या के पावन संयोग पर मंदिर परिसर में विशेष हवन, पूजन और महाअभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


पंडित पुखराज भादानी के आचार्यत्व में शुरू हुए त्रि-दिवसीय अनुष्ठान


कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित एवं अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन आज प्रातः 8:00 बजे मुख्य यज्ञाचार्य पंडित पुखराज भादानी के वैदिक मंत्रोच्चार और आचार्यत्व में धार्मिक विधियों की शुरुआत हुई। प्रथम दिन गणपति पूजन, मंडप प्रवेश, नवग्रह पूजन और माता जी का पंचामृत से विशेष महाअभिषेक संपन्न कराया गया।
इसके पश्चात, प्रातः 11:00 बजे सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में विशेष अमावस्या हवन का आयोजन किया गया। इस मुख्य यज्ञ-हवन में समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजन बद्री महाराज (सूरजड़ा), रामरतन पुरोहित सहित बड़ी संख्या में पधारे श्रद्धालुओं और मुख्य यजमानों ने आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
पाटोत्सव की सफलता के लिए पुरोहित व भादानी समाज ने संभाला मोर्चा
धार्मिक उत्सव को भव्य रूप देने और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए गठित समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित, आयोजन सचिव राजशेखर पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित, रविकांत पुरोहित, नवल किशोर पुरोहित (दारा महाराज), सतीश पुरोहित, आशानंद पुरोहित, नवनीत पुरोहित, सुनील पुरोहित, सत्य नारायण पुरोहित, मुकेश पुरोहित, एडवोकेट अनिल पुरोहित, बटुक प्रसाद पुरोहित, अटल पुरोहित, राजेश पुरोहित, आलोक पुरोहित, एडवोकेट रमेश पुरोहित, नागू भा, प्रकाश ओझा, सुरेंद्र ओझा, रामलाल ओझा, अनिल सेवादार, अशोक भादानी (कमांडो), अमरनाथ भादाणी, कंवर लाल भादाणी और डालर भादाणी सहित पूरी टीम जी-जान से जुटी हुई है।
इसके साथ ही, समाज की महिला मंडली से जयश्री भादाणी, चंद्रकला, अनीता, विनोद पुरोहित, विजय पुरोहित, सुभाष पुरोहित, गोपाल पुरोहित, गणेश पुरोहित, एडवोकेट खेतू चंद पुरोहित और राजू जी हलवाई कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पीले चावल बांटकर दिया जा रहा है 17 जून का आमंत्रण
17 जून 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य पाटोत्सव मेले और महाप्रसाद में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के सह-संयोजक दुर्गा प्रसाद (बीटनोक), रूप जी (झज्जू), मास्टर जेठाराम (खिंदासर), करणीदान पुरोहित (खिंदासर), वीरेंद्र पुरोहित, रमेश पुरोहित, पवन पुरोहित (कोलायत), बद्री महाराज (सूरजड़ा), रामेश्वर महाराज, मेघराज पुरोहित (बिगा) और तोलाराम पुरोहित (कल्याणसर) आदि प्रमुख कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर समाज बंधुओं को पीले चावल व निमंत्रण पत्र सौंप रहे हैं और उनसे 17 जून को बीकानेर मुख्य पाटोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।


