कुलदेवी डेहरु माता मंदिर स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीन दिवसीय पाटोत्सव का भव्य शुभारंभ
कुलदेवी डेहरु माता मंदिर स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीन दिवसीय पाटोत्सव का भव्य शुभारंभ



बीकानेर, 15 जून । पुष्करणा पुरोहित, लोड ओझा (सारस्वत) और गिल्डा माहेश्वरी समाज की कुलदेवी श्री डेहरु माता मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम का आज धार्मिक उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन, मंडप पूजन, भगवती का विशेष अभिषेक और सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में भव्य हवन-पूजन संपन्न किया गया।


कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित और अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजनों की शुरुआत पंडित पुखराज भादानी के आचार्यत्व में हुई। इसमें वेदपाठी ब्राह्मणों पंडित तुलसी दास ओझा, जितेंद्र ओझा, प्रकाश सत्यनारायण, रवि भादानी, मोहित जोशी, दीपक भादानी और कान्हा पुरोहित ने शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस मुख्य हवन और अभिषेक पूजन में समाज के प्रमुख श्री बद्री महाराज सुरजड़ा व उनकी धर्मपत्नी सरला पुरोहित, तथा सुनील पुरोहित व अनीता पुरोहित ने सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां दीं।


आज होंगे दुर्गासप्तशती व भैरव पाठ
समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित ने आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि पाटोत्सव के दूसरे दिन, आज दिनांक 16 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे से मंदिर परिसर में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गासप्तशती के विशेष पाठ एवं भैरव पाठ किए जाएंगे। इन अनुष्ठानों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
व्यवस्थाओं में जुटा समाज, 17 जून के मुख्य उत्सव के लिए आमंत्रण
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन सचिव राजशेखर पुरोहित, कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित सहित सतीश पुरोहित, डॉ. बालनारायण पुरोहित, रामरतन पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, गिरिराज पुरोहित, सुभाष पुरोहित, सुरेंद्र ओझा, प्रकाश ओझा, राजू ओझा, रामलाल ओझा, मुकेश पुरोहित, गोपाल पुरोहित, गणेश पुरोहित और आशानंद पुरोहित सहित पूरी टीम सक्रियता से जुटी हुई है।
साथ ही रविकांत पुरोहित, नवल किशोर पुरोहित (दारा महाराज), नवनीत पुरोहित, सत्य नारायण पुरोहित, एड. अनिल पुरोहित, बटुक प्रसाद पुरोहित, अटल पुरोहित, राजेश पुरोहित, आलोक पुरोहित, एड. रमेश पुरोहित, नागू भा, अनिल सेवादार, अशोक भादानी (कमांडो), अमरनाथ भादाणी, कंवर लाल भादाणी, डालर भादाणी, एड. खेतू चंद पुरोहित, राजू जी हलवाई, रामस्वरूप हर्ष, देवकिशन रामावत, लक्ष्मण कुमावत और राजू गहलोत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। महिला मंडली से जयश्री भादाणी, चंद्रकला, अनीता, विनोद पुरोहित और विजय पुरोहित भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पैठ बनाने और समाज बंधुओं को आमंत्रित करने के लिए सह-संयोजक दुर्गा प्रसाद (बीटनोक), रूप जी (झज्जू), मास्टर जेठाराम (खिंदासर), करणीदान पुरोहित (खिंदासर), वीरेंद्र पुरोहित, रमेश पुरोहित, पवन पुरोहित (कोलायत), बद्री महाराज सूरजडा, रामेश्वर महाराज, मेघराज पुरोहित (बिगा) और तोलाराम पुरोहित (कल्याणसर) गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं। सभी ग्रामीणों को 17 जून 2026 को बीकानेर में आयोजित होने वाले मुख्य पाटोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए भावभीना निमंत्रण दिया जा रहा है।


