भीषण सड़क हादसा, 18 यात्री घायल, हरिद्वार से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

भीषण सड़क हादसा, 18 यात्री घायल, हरिद्वार से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

अलवर, 16 जून। दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अलवर जिले के बडोदामेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में ट्रैवलर में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 8 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोग हरिद्वार में गंगा स्नान और देव दर्शन कर वापस अपने गृह जिले जयपुर लौट रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कैसे हुआ हादसा: चलते ट्रक का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन

pop ronak

चश्मदीदों और स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना एक्सप्रेसवे पर बडोदामेव के पास हुई। हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक का अचानक चलते-चलते टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे पर ही अनियंत्रित होकर लहराने लगा। इसी दौरान ट्रक के ठीक पीछे आ रही तेज रफ्तार ट्रैवलर के चालक को संभलने या ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला और ट्रैवलर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

हाईवे पर मची चीख-पुकार, राहगीरों और पुलिस ने निकाला बाहर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही सीटों के बीच फंस गए। अलसुबह हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही बडोदामेव थाना पुलिस भी जाप्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

अलवर जिला अस्पताल रेफर: पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस व्यवस्था कर सभी 18 घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहाँ प्राथमिक उपचार देने के बाद, यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल (राजकीय राजीव गांधी सामान्य अस्पताल) रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

sjps
sesumo school