रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बॉर्डर एरिया के खाजूवाला-अनूपगढ़ तक रेल नेटवर्क की DPR तैयार, राजस्थान को मिला ₹10,228 करोड़ का बजट

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 21 जून। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर–लालगढ़–अमदावाद (साबरमती) एक्सप्रेस रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जादूगरों को जादू करने दो, हम अपना काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार राजनीति के बजाय विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है।” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ योगाभ्यास भी किया।

pop ronak

रेल मंत्री ने बताया कि देश की सीमाओं तक रेल सेवा पहुंचाने की कड़ी में अनूपगढ़ और खाजूवाला तक नई रेल लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए इसी जून माह में पुनः टेंडर जारी किया जाएगा, जबकि लालगढ़ से बीकानेर तक रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। इसके अलावा, नाल से पालना तक रेलवे बाईपास बनने से मालगाड़ियों का शहर के भीतर आवागमन कम होगा, जिससे यातायात सुगम होगा और प्रदूषण घटेगा। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 24 मॉडल कार्गो गति शक्ति टर्मिनल विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें बीकानेर क्षेत्र के आसपास छह टर्मिनल शामिल हैं। वर्तमान में राजस्थान में ₹76,000 करोड़ के रेल विकास कार्य प्रगति पर हैं और इस वर्ष राज्य को ₹10,228 करोड़ का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस दैनिक रेल सेवा को बीकानेर के लिए ऐतिहासिक सौगात बताते हुए दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर की वर्षों पुरानी समस्या—कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक के समाधान की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह नई ट्रेन राजस्थान के बीकानेर, नोखा, नागौर, जोधपुर, समदड़ी, जालौर व बालोतरा से लेकर गुजरात के पाटन, महेसाणा और साबरमती तक दैनिक संपर्क स्थापित करेगी, जिससे व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरुस्थलीय पर्यटन को बड़ा संबल मिलेगा। समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school