बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में गूंजा योग का संदेश, जिला स्तरीय समारोह में उमड़ा जनसैलाब

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में गूंजा योग का संदेश, जिला स्तरीय समारोह में उमड़ा जनसैलाब
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • केन्द्रीय व प्रदेश के मंत्रियों सहित 6,400 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

बीकानेर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय आयोजन में रिकॉर्ड 6,402 लोगों ने एक साथ भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित रहे। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों ने आमजन और अधिकारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपस्थित जनसमूह को योग का संकल्प भी दिलवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस भव्य समारोह में राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, जिला प्रभारी सचिव हेमंत कुमार गेरा, आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन, एसपी मृदुल कच्छावा, रेलवे डीआरएम गौरव गोविल और नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। केन्द्रीय मंत्रियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य मजबूत होता है।

pop ronak

स्टेडियम में आयोजित सत्र के दौरान विभिन्न योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसमें आयुर्वेद विभाग से डॉ. संतोष शेषमा, महर्षि पतंजलि योग संस्थान से योग गुरु दीपक शर्मा, क्रीड़ा भारती से शुभम स्वामी, पतंजलि योग समिति से नरेंद्र सुथार और गायत्री परिवार से शिव कुमार शर्मा ने योगाभ्यास का निर्देशन किया। इसके साथ ही प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमल बहन ने सभी को ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के देवेंद्र सारस्वत द्वारा शांति पाठ, प्रशांत कुमार द्वारा ओम उच्चारण तथा गोमाराम द्वारा योग गीत की प्रस्तुति दी गई। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक और नोडल अधिकारी डॉ. पवन पारीक ने आयोजन की सफलता की जानकारी दी। अंत में सहायक निदेशक डॉ. रिड़मल सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि मंच संचालन शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक गोमाराम जीनगर ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *