डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक: जसवंत बिश्नोई

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक: जसवंत बिश्नोई
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं डॉ. मुखर्जी के आदर्श: श्याम पंचारिया

बीकानेर, 23 जून। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं राजस्थान सरकार के जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जसवंत बिश्नोई ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिया गया अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष कर देश की एकता के लिए संघर्ष किया तथा अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।

pop ronak

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर सेवा और संगठन के कार्यों में जुटे हुए हैं।

बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, आईटी संभाग सह संयोजक चैनसिंह राजपुरोहित, आईटी जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी, आईटी जिला सह संयोजक निशु लिंबा, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, कार्यालय मंत्री जयकिशन उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला संयोजक एडवोकेट सरोज प्रजापत, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, दीनदयाल नाई, श्रीराम धायल, लक्ष्मण गुरिया, धर्मवीर गिरी, चोरूलाल मेघवाल, करनाराम, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सी.आर. चौधरी, महेश चारण, रजनीकांत सारस्वत, अजय काजला, विस्तारक मुकेश जोशी, मनोज सैनी तथा विरेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

 

sjps
sesumo school