बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जिले के 1 हजार 677 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 205 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलक्टर और जिला स्तरीय चयन समिति अध्यक्ष श्री निशान्त जैन ने निकाली लाॅटरी

pop ronak

बीकानेर, 23 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 1 हजार 677 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 205 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष तथा जिला कलक्टर श्री निशांत जैन ने मंगलवार को इसकी आॅनलाइन लाॅटरी निकाली। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पुखराज साध, कोषाधिकारी श्री धीरज जोशी, एसीपी श्री गौरव भाटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार प्रदेश के 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और 6 हजार को वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। वहीं जिले के 1 हजार 882 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों में किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी। वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी।

देवस्थान विभाग निरीक्षक श्रीमती सोनिया रंगा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है। वर्ष 2016 से इसमें हवाई यात्रा को सम्मिलित किया गया। गत वर्ष सभी वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित रेलगाड़ी में यात्रा करवाई गई।

सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने बताया कि चूरू जिले की लॉटरी बुधवार को चूरू कलेक्ट्रेट में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है। इसमें चयन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील है कि इसके लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं दें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के कार्यलय या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस दौरान श्री महेश शर्मा, श्री गोपाल आचार्य, श्री रितेश श्रीमाली और श्री संदीप सहित देवस्थान विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।
=====
शहरी सेवा शिविर 2026 में नाम हस्तांतरण आदेश जारी, लाभार्थी को मिली बड़ी राहत

बीकानेर, 23 जून। राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत नागरिकों को विभिन्न सेवाएं त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में श्रीमती सीमा चारण पत्नी श्री प्रताप सिंह बारठ, निवासी एच-32, समता नगर, श्रीगंगानगर रोड, बीकानेर को आवासीय भूखंड के नाम हस्तांतरण आदेश जारी किए गए।

शिविर के दौरान श्रीमती सीमा चारण द्वारा आवासीय भूखंड के नाम हस्तांतरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवश्यक जांच एवं सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उनके नाम भूखंड के नाम हस्तांतरण का आदेश जारी किया गया।

इस अवसर पर उप आवासन आयुक्त, वृत्त-बीकानेर द्वारा श्रीमती सीमा चारण को नाम हस्तांतरण आदेश सौंपा गया। लाभार्थी ने शिविर के माध्यम से पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध प्रक्रिया अपनाकर राहत प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त किया।

शहरी सेवा शिविर 2026 के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों के कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।
=====
ग्रामीण सेवा शिविर में मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से स्वीकृत हुई 41 हजार रुपये की सहायता राशि

बीकानेर, 23 जून। पंचायत समिति नोखा की ग्राम पंचायत बीकासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एक परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर के दौरान बीजाराम पुत्र खियाराम को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाते हुए 41 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

बीजाराम को तकनीकी एवं अन्य खामियों के कारण मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे उन्हें लंबे समय से इससे वंचित रहना पड़ा। ग्रामीण सेवा शिविर में मामला सामने आने पर शिविर प्रभारी श्री चंद्रशेखर टाक एवं संयुक्त निदेशक श्री लीलाधर पंवार ने तत्परता से संज्ञान लिया।

अधिकारियों ने आवेदन में मौजूद खामियों को दूर करवाते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक कार्यवाही पूरी होने के बाद लाभार्थी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 41 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करवाई गई।

शिविर में मौके पर ही कार्य पूर्ण होने से लाभार्थी को तत्काल राहत मिली। योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थी ने राज्य सरकार और शिविर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में यह एक सफल उदाहरण बना।
=====
दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के लिए राहत लाया ग्रामीण सेवा शिविर

बीकानेर। लूणकरणसर के शेरपुरा में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत आयोजित कैम्प हजारों ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लाया। शिविर में ग्रामीणों ने ग्राम शेरपुरा, चक नोहड़ा, चक राईका तथा सूरजपुरा गांवों के वर्षों पुराने आम रास्तों को स्थाई राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज करने की मांग की। जनहित से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम ने मौका नक्शा तैयार कर शिविर में ही प्रस्तुत कर दिया। उपखण्ड अधिकारी श्री दयानंद रुयल और तहसीलदार श्री विनोद पूनिया ने शिविर के दौरान ही राजस्व रिकाॅर्ड में अंकन के आदेश दिए। पटवारी श्री विकास और गिरदावर श्री जगदीश द्वारा राजस्व रिकाॅर्ड में रास्ते का अमलदरामद किया गया।

इससे इन गांवों और आस-पास के दर्जनों गांव पल्लू मेगा हाईवे से जुड़े जाएंगे। क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ंेगी, जिससे ग्रामीणों को लाभ होगा। चूंकि यह क्षेत्र पशुधन बाहुल्य है, अतः यहां के लिए हरियाणा से हजारों टन चारा परिवहन होता है। इसका किराया कम लगने से किसानों को लाभ होगा। ये गांव हनुनागढ़ और बीकानेर से सीधे ही जुड़ जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा द्वारा जैतपुर से नोहड़ा, सूरजपुरा, शेरपुरा और मलकीसर तक की 21 किलोमीटर लम्बी रोड स्वीकृत करवाई गई। स्थाई राजस्व रिकाॅर्ड में अंकन के कारण अब इसका निर्माण संभव होगा। इन गांवों के लोगों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा तथा खाद्य एवं नागरिक आूपर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सति अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
===
ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः बुधवार ओर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

बीकानेर, 23 जून। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 24 जून को बीकानेर के शोभासर , बदरासर और जालवाली, लूणकरणसर के सूंई और खोडाला, श्रीडूंगरगढ़ के कीतासर-भाटियान और कीतासर-बीदावतान, कोलायत-हदां के खारिया मल्लीनाथ और खारिया पातावतान, बज्जू के चारणवाला , पूगल के पहलवान का बेरा, छत्तरगढ़ के राजासर भाटियान, खाजूवाला के सियासर चौगान तथा नोखा के पिथरासर, सारुण्डा, बेरासर और उत्तमादेसर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही 27 जून को बीकानेर के सूरतसिंहपुरा और मूण्डसर, श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर और लिखमीसर उत्तरादा में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
===
किसान परिवारों के लिए शिविर लाया राहत

छत्तरगढ़, 23 जून। रामनगर में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 6 किसान परिवारों के लिए सौगात बना। शिविर में इन किसानों द्वारा खाता विभाजन से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। आवेदन के अनुसार मुरबा संख्या 759/3 में स्थित कुल 37.935 हेक्टेयर कृषि भूमि का खातेदारी अधिकार श्री जगदीश, श्री भगवानाराम, श्री मुखराम, श्री शंकरलाल, श्री किशनलाल एवं श्री मोहनलाल के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। भूमि संयुक्त खाते में होने के कारण खातेदारों को भूमि उपयोग, कृषि कार्यों के संचालन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान संबंधित खातेदारों ने अपने खाते के विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अभिलेखों की जांच की गई। सभी खातेदारों की सहमति प्राप्त कर मौके का निरीक्षण किया गया तथा भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया गया। आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण होने के बाद भूमि का विधिवत खाता विभाजन किया गया।

खाता विभाजन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रत्येक खातेदार के हिस्से की भूमि स्पष्ट रूप से निर्धारित कर राजस्व अभिलेखों में पृथक-पृथक प्रविष्टियाँ दर्ज की गईं। इससे सभी खातेदारों को अपनी भूमि पर स्वतंत्र अधिकार प्राप्त हुआ तथा कृषि कार्यों के संचालन में सुविधा मिली। अब प्रत्येक खातेदार अपनी भूमि पर स्वतंत्र रूप से खेती कर सकता है और बैंक ऋण, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकता है।
====
ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

स्वरूपदेसर , 23 जून।  राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बीकानेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत स्वरूपदेसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर भंवरलाल जाट के लिए काफी सुखद साबित हुआ। भंवरलाल जाट ने बताया कि उनके परिवार का लंबे समय से ग्राम पंचायत स्वरूपदेसर में निवास होने के बावजूद पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उनकी समस्या का निस्तारण करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा भूखंड का पट्टा जारी किया गया।

शिविर में उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम, नायब तहसीलदार बृजलाल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ। पट्टा प्राप्त होने पर भंवरलाल जाट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
=====
अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू*

बीकानेर, 23 जून। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री राजेश कुमार कालवा ने बताया कि जिले में बीकानेर एवं खाजूवाला में बालक छात्रावास तथा बीकानेर में बालिका छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं। इनमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री तथा प्रतिमाह 3135 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। छात्रावासों का संचालन 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा तथा प्रथम प्रवेश सूची 31 जुलाई तक जारी की जाएगी। रिक्त सीटें रहने पर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि बीकानेर जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6 से 8 तक संचालित आवासीय विद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क भोजन, आवास, गणवेश, स्टेशनरी तथा स्टाइपेंड सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट एवं संबंधित छात्रावासों अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, बीकानेर से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।

==========

 

sesumo school
sjps