बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरा दिन टर्फ मास्टर्स और धुरंधर सेमीफाइनल में पहुंचे

बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरा दिन टर्फ मास्टर्स और धुरंधर सेमीफाइनल में पहुंचे
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • पीयूष सेन की घातक गेंदबाजी से गेम चेंजर पस्त

बीकानेर, 29 जून । स्थानीय किशन गार्डन के मैदान पर ‘स्व. घनश्याम बिस्सा चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। नॉकआउट के कड़े दौर के बाद टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों— ‘टर्फ मास्टर्स’ और ‘धुरंधर’ ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में शान से प्रवेश कर लिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टूर्नामेंट के आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि दूसरे दिन के मैचों के दौरान बतौर अतिथि बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला विशेष रूप से मैदान पर पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता को सुचारू बनाए रखने के लिए नवल कुमार पुरोहित एवं विष्णुनारायण बिस्सा ने पधारे हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

pop ronak

दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

आयोजक हर्षित बिस्सा के अनुसार, दूसरे दिन के खेल सत्र में कुल पांच मुकाबले खेले गए, जिनका विवरण इस प्रकार है-
पहला मुकाबला (बाबा 8 बनाम पुष्करणा एकेडमी): दिन के पहले मैच में पुष्करणा एकेडमी ने शानदार खेल दिखाया। बाबा 8 द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए पुष्करणा एकेडमी ने अंतिम ओवर के रोमांच में 2 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक गिरी को ‘मैन ऑफ द मैच’ और शोभित आचार्य को ‘बेस्ट बैट्समैन’ चुना गया।

दूसरा मुकाबला (फाइटर 11 बनाम मातेश्वरी टाइगर्स): यह मैच बेहद हाई-स्कोरिंग और कड़ा रहा। पहले खेलते हुए फाइटर 11 की ओर से वासु सुथार ने 50 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने टाइगर्स को 96 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में मातेश्वरी टाइगर्स ने अपने आक्रामक और अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। मैच के नायक विवेक अग्रवाल ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे, जबकि फाइटर 11 के वासु सुथार को ‘बेस्ट बल्लेबाज’ का पुरस्कार मिला।

तीसरा मुकाबला (जेएमडी बनाम पुष्करणा यंगस्टर्स): इस एकतरफा मुकाबले में पुष्करणा यंगस्टर्स की टीम पूरी तरह हावी रही और उन्होंने जेएमडी को 7 विकेट से पराजित किया। पुष्करणा यंगस्टर्स के चेतन व्यास को ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा कपिल पारीक को ‘बेस्ट बैट्समैन’ के खिताब से नवाजा गया।

धुरंधर और टर्फ मास्टर्स ने काटा सेमीफाइनल का टिकट
चौथा मुकाबला (धुरंधर बनाम मातेश्वरी टाइगर्स): सेमीफाइनल की रेस का यह बेहद अहम मैच रहा। इसमें धुरंधर की टीम ने शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए मातेश्वरी टाइगर्स को 28 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही धुरंधर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। धुरंधर के जुबैद खान को उनके शानदार योगदान के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

पांचवां मुकाबला (गेम चेंजर 9 बनाम टर्फ मास्टर्स): दूसरे दिन का आखिरी मुकाबला पूरी तरह टर्फ मास्टर्स के गेंदबाजों के नाम रहा। टर्फ मास्टर्स के गेंदबाज पीयूष सेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने 2 ओवर के स्पेल में मात्र 4 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके चलते गेम चेंजर 9 की टीम महज 36 रनों पर सिमट गई। इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए टर्फ मास्टर्स ने बिना कोई वक्त गंवाए मात्र 3 ओवर में ही मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पीयूष सेन को ‘मैन ऑफ द मैच’ और कुलदीप को ‘बेस्ट बैट्समैन’ चुना गया।

16 टीमों के साथ शुरू हुए इस महामुकाबले में अब खिताब की जंग बेहद नजदीक आ गई है। विजेता को मिलने वाली ₹11,000 की नकद राशि के लिए सेमीफाइनल मुकाबलों में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

sjps