नियमों की अनदेखी पर श्री गणेशम रिसोर्ट सीज, शहर में अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर कसेगा शिकंजा

नियमों की अनदेखी पर गणेश रिसोर्ट सीज, शहर में अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर कसेगा शिकंजा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • स्वीकृत मानचित्र से हटकर निर्माण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नोटिसों की अवहेलना बनी कार्रवाई का आधार; भारी पुलिस जाब्ते के बीच निगम ने रिसोर्ट किया सीज।

बीकानेर , 1 जुलाई। नगर निगम और जिला प्रशासन ने शहर में अवैध निर्माण एवं नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसोर्ट को सीज कर दिया। यह कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर उस समय की गई, जब रिसोर्ट प्रबंधन द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया और संतोषजनक जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिसोर्ट प्रबंधन पर स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण करने तथा नगरीय निकाय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं निर्माण संबंधी नियमों की लगातार अनदेखी करने के आरोप थे। संबंधित विभाग की ओर से समय-समय पर नोटिस जारी कर अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश दिए गए, लेकिन निर्धारित अवधि में आवश्यक सुधार नहीं किए गए।

pop ronak

इसी के चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार रिसोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वारों सहित पूरे परिसर को सीज कर दिया। साथ ही, कार्रवाई संबंधी नोटिस परिसर में चस्पा कर दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जनसुनवाई में रिसोर्ट के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में गणेशम रिसोर्ट पर 4 बीघा सरकारी जमीन पर काबिज होने की शिकायत मिली थी। यह जनसुनवाई भजनलाल शर्मा कर रहे थे जिसके बाद बीडीए को एक्शन लेने के निर्देश मिले। सीज की कार्रवाई से पहले बीडीए ने गणेशम रिसोर्ट को एक नोटिस भी जारी करने की बात सामने आ रही है।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर में बिना स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण, अवैध संचालन तथा सार्वजनिक सुरक्षा और भवन निर्माण नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे सभी मामलों की व्यापक समीक्षा की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर में नियोजित विकास, नागरिक सुरक्षा और कानून के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने भवन स्वामियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे सभी निर्माण एवं संचालन कार्य निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानकों के अनुरूप ही करें।

sesumo school
sjps