इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में विभिन्न आयोजन

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में विभिन्न आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • शहीद भगत सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व दीवेर विजय पर प्रतियोगिताएं आयोजित, क्षमापना पर्व भी मनाया गया

बीकानेर , 29 सितम्बर । इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ईसीबी) की छात्र गतिविधि परिषद (एसएसी) द्वारा शहीद भगत सिंह जयंती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तथा महाराणा प्रताप की दीवेर विजय के उपलक्ष्य में विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं एवं क्षमापना पर्व का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमित सोनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए ऐतिहासिक बलिदानों को याद रखने, राष्ट्रवाद के सच्चे सार को समझने और ऐतिहासिक प्रेरणा को समकालीन सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण में लगाने पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया कि महाराणा प्रताप की दीवेर विजय की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित करने तथा युवाओं में सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

pop ronak

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रीति नरुका के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’, सामाजिक मूल्यों और नैतिक कर्तव्यों की प्रेरणा देने के लिए ड्राइंग, विज्ञान मॉडल और जनरल क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में ईसीबी एवं अणुव्रत समिति बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय प्रांगण में क्षमापना पर्व का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत अणुव्रत गीत से हुई। अणुव्रत समिति के निवर्तमान अध्यक्ष झंवरलाल गोलछा ने क्षमा का महत्व रेखांकित करते हुए आचार्य श्री तुलसी द्वारा प्रतिपादित अणुव्रत आंदोलन के आदर्शों पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष इंदरचंद सेठिया ने जैन धर्म के सिद्धांतों के अनुरूप आत्म-शुद्धि का आह्वान किया। अणुव्रत समिति के सहमंत्री व मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार मोदी ने क्षमापना पर्व को मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को ‘रीसेट’ करने वाली मनोवैज्ञानिक थेरेपी बताया। अणुव्रत विश्व भारती की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने आध्यात्मिक महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण, जल व ऊर्जा संरक्षण तथा कचरा प्रबंधन पर एक टेलीफिल्म प्रदर्शित की।

आयोजित प्रतियोगिताओं में डॉ. श्रद्धा परमार, डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली, डॉ. राधा माथुर, डॉ. शिवांगी बिस्सा, डॉ. सुरेश कुमार पुरोहित, पंकज जैन तथा विजय माकड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

रील मेकिंग (महाराणा प्रताप): महावीर कुमार (प्रथम), सूर्य प्रताप (द्वितीय), अभी कुमार (तृतीय)।

पोस्टर मेकिंग (शहीद भगत सिंह): याशिका स्वामी (प्रथम), तमन्ना पूनिया (द्वितीय), रजनी कुमारी (तृतीय)।

ड्राइंग कंपटीशन (पंडित दीनदयाल उपाध्याय): निशांत कृष्णा छिंपा (प्रथम), एस. आर. संदीप कुमार (द्वितीय), तमन्ना पूनिया (तृतीय)।

साइंस मॉडल कंपटीशन: कन्हैया (प्रथम), मयंक (द्वितीय), हंसराज (तृतीय)।

स्पीच (शहीद भगत सिंह): चैताली पंवार (प्रथम), कृतिका शर्मा (द्वितीय), अक्षत (तृतीय)।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राशि, डेस्टिनी शर्मा, यासमीन, हर्ष नेहरा, पार्थ चौधरी, अनुराग पूनिया, अवेलीन सिंह, तमन्ना पूनिया, ओजस जुनेजा तथा यशवीर सैनी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।