न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर मरम्मत कार्य के चलते बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में कल जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित

न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर मरम्मत कार्य के चलते बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में कल जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 29 सितम्बर । जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य बुधवार, 30 सितंबर को किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर पंप की आवश्यक मरम्मत व रखरखाव का कार्य प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 7:00 बजे तक संचालित होगा। इस कार्य अवधि के दौरान न्यू मास्टर पंपिंग स्टेशन से जुड़े शहर के अंदरूनी एवं प्रमुख रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

pop ronak

अधिशासी अभियंता के अनुसार, इस अनुरक्षण कार्य के कारण नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथ जोन, सैटेलाइट जोन, गंगाशहर-भीनासर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती तथा रामपुरा बस्ती सहित इससे संबंधित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने आमजन से आवश्यकतानुसार जल भंडारण रखने तथा सहयोग की अपील की है।