राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती; सीएम योगी ने जाना हाल

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

अयोध्या, 1 जुलाई । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताओं के चलते अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम चौबीसों घंटे उनकी देखरेख और इलाज में जुटी हुई है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही देश के धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई है और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं शुरू हो गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत इससे पहले इसी वर्ष जनवरी के महीने में भी नासाज हुई थी। उस समय भी उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों के सफल उपचार के बाद वे पूरी तरह ठीक होकर अपने निवास लौट आए थे। हालांकि, एक बार फिर उम्र जनित और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ने के कारण उन्हें आपातकालीन स्थिति में अस्पताल लाना पड़ा है।

pop ronak

महंत जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुरंत मेदांता अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आईसीयू में जाकर महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया और उनके शुभचिंतकों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही सीएम योगी ने उनका इलाज कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से विस्तृत बातचीत की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि महंत जी के उपचार में किसी भी स्तर पर कोई कमी न छोड़ी जाए और उन्हें देश की सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।