बीकानेर में 3 जुलाई से भगवान महावीर कथा का भव्य आयोजन, सुबह निकलेगी कलश शोभायात्रा और शाम को अमृत वर्षा

बीकानेर में 3 जुलाई से भगवान महावीर कथा का भव्य आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 1 जुलाई । जैन महात्मा सभा संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में समाज के उत्थान, आध्यात्मिक जागृति और धर्म प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भगवान महावीर कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य कथा राष्ट्रसंत जैन आचार्य श्री दिव्यानन्द सूरीश्वर जी महाराज साहब (निराले बाबा) की पावन निश्रा में आयोजित होगी, जिसे लेकर स्थानीय जैन समाज और धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान के जिलाध्यक्ष शिवकुमार महात्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 जुलाई (शुक्रवार) को प्रातः 8:00 बजे भगवान महावीर कथा के भव्य शुभारंभ के अवसर पर एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गोड़ी पार्श्वनाथ मंदिर से विधि-विधान पूर्वक प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों जैसे चिंतामणि मंदिर, महात्मा चौक एवं समाज मंदिर से होते हुए पुनः गोड़ी पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते बैंड-बाजे, भव्य ध्वज और पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व समाजजन शामिल होंगे।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इसी श्रृंखला में 3 जुलाई की सायं 7:00 बजे से गोड़ी पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में मुख्य भगवान महावीर कथा का मंगलाचरण और शुभारंभ होगा। कथा के अंतर्गत प्रतिदिन राष्ट्रसंत द्वारा धार्मिक प्रवचन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के मार्ग से अवगत कराएंगे। संस्थान द्वारा प्रातःकाल की शोभायात्रा के समापन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भोजन-प्रसादी की विशेष व्यवस्था भी की गई है। जैन महात्मा सभा संस्थान ने समस्त जैन समाज सहित सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ इस धार्मिक महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने का सादर आह्वान किया है।

 

sjps